शौच गयी किशोरी संग तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
शौच गयी किशोरी संग तीन युवकों ने किया दुष्कर्म
मऊः कोतवाली इलाके के एक गांव में शुक्रवार को दैनिक क्रिया के लिए रात में करीब आठ बजे घर से निकली किशोरी को तीन युवकों ने घात लगाकर पकड़ लिया। उसे खेत में ले गये और उसके साथ दुराचार किया। किसी तरह से किशोरी युवकों के चंगुल से निकलकर घर पहुंची। लाज शर्म के मारे किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी नही दी। शनिवार को किशोरी की तबीयत खराब हुई तो घटना से अवगत होने के बाद परिजन अवाक हो गए। मामले में पीड़िता के भाई ने तीन युवकों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की धर-पकड़ के लिए जुट गई है। आरोप बाला, सनोज और विशाल पर है।