• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खूनी हुई जमीन की जंग, एक की मौत 9 घायल

Posted on: Fri, 30, Nov 2018 7:00 PM (IST)
खूनी हुई जमीन की जंग, एक की मौत 9 घायल

पहसा मऊ (सईदुज़्जफर) हलधरपुर थाना क्षेत्र के गांव दतौडा बाजपुर मे पुरानी जमीनी रंजिश को लेकर गोली चली जिसमें 19 वर्षीय युवक की मौके पर मौत हो गयी। दोनों पक्षों में जमकर ईट, पत्थर, लाठी डंडे चले। यह रक्तरंजित खेल करीब एक घंटे तक चलता रहा। दोनों पक्षों से करीब 9 लोग घायल हो गये। पुलिस मौके पर एक घंटे लेट पहुंची जिसके कारण इतनी बड़ी बारदात हुई। लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दतौडा बाजपुर मे पुरानी रजिश के चलते शुक्रवार की प्रातः 8 बजे के करीब खेत जोतने-बोने को लेकर दो पक्षों में विवाद बढ गया।

जबकि यह विवाद बर्षो से चला आ रहा है। शुक्रवार के दिन रामेश्वर यादव पुत्र रामाधार यादव बाहरी गांव से ट्रैक्टर मगाकर खेत जोतवाने लगा। जब दूसरे पक्ष लल्लन यादव के 19 वर्षीय सदीप कुमार यादव को जानकारी हुई तो वह खेत पर पहुंच गया और उससे खेत जोतने को लेकर कहा सुनी होने लगी। इसी बीच रामेश्वर यादव पक्ष के लोग कहे कि तुम्हारे कहने से हम लोग नहीं मानेंगे। तब सदीप ने जाकर गांव मे यह बात कहा। इसके पक्ष के लोगों ने यूपी 100 नम्बर डायल कर सूचना पुलिस को दिया और लाठी डंडे से लैस होकर खेत पर पहुंचे। वहाँ पहले से ही रामेश्वर यादव का पक्ष पूरी तैयारी मे था।

इन लोगों के पहुचते ही रामेश्वर यादव के पक्ष से गोली चल गयी। गोली सदीप कुमार यादव को लगी। सदीप की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष के लोग आपस मे लाठी डंडे लेकर भिड गये। जिसमें दोनों पक्ष के लोग कामेश्वर 80 बर्ष, प्रताप 22 बर्ष, धनन्नजय 20 बर्ष, रामेश्वरम 55 वर्ष, बालमति देवी 50 बर्ष, इन्द्रावती 30 बर्ष, गीता 25 बर्ष, माधुरी 40 बर्ष आदि बुरी तरह घायल हो गई। तब मौके पर हलधरपुर थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह व चौकी प्रभारी सचिदानन्द यादव भारी सख्या मे पहुंचे। घायलों को सी एच सी जोगापुर में भर्ती कराया। वहां के डाक्टरों ने गम्भीर रूप से घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।