• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

जर्जर पुल गिरा, कोई हताहत नहीं

Posted on: Fri, 07, Sep 2018 9:10 PM (IST)
जर्जर पुल गिरा, कोई हताहत नहीं

सिलीगुड़ी (पवन शुक्ल) सिलीगुड़ी के पास फांसीदेवा के मानगछ के निकट बना पुल जर्जर होने कारण शुक्रवार की सुबह ईंट लदे ट्रक के चढ़ने के दौरान टूट गया, हलांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। पुल के टूट जाने से चार गांवों का यातायात ठप हो गया। घटना की सूछना मिलते ही राज्य पर्यटन मंत्री ने मौके पर पहुंचे।

घटना की समीक्षा की और प्रशासनिक आधिकारियों से यातायात बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाने को कहा। पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने कहा कि पुल काफी दिनों से जर्जर हो चुका था। बीडीओ ने महकमा परिषद को इस संबंध में जानकारी दी थी और 7 लाख में पुल की मरम्मत करने की बात भी कही गयी थी, लेकिन पुल की मरम्मत नहीं हुई, जिसके चलते आज पुल टूट कर गिर गया। ज्ञात हुआ है कि निर्मल बांग्ला के लिये ईंटों से लदा एक ट्रक उक्त ब्रिज से गुज़र रहा था। उसी दौरान पुल अचानक टूट कर गिर गया। इसके बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।