• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आज़म खान की सरपरस्ती में पल रहे हैं दुष्कर्मी

Posted on: Wed, 10, Aug 2016 12:30 PM (IST)
आज़म खान की सरपरस्ती में पल रहे हैं दुष्कर्मी

गाजियाबाद: (जितेन्द्र कुमार) भाजपा की फायर ब्राण्ड लीडर साध्वी प्राची ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आजम खान पर निशाना साधा है। बुलंदशहर गैंगरेप मामले पर साध्वी प्राची ने कहा कि आजम इसे राजनीतिक साजिश करार दे रहे हैं लेकिन सच तो यब है कि उनके ही सरपरस्ती में दुष्कर्मी पल रहे हैं। साध्वी प्राची मंगलवार को बुलंदशहर हाइवे पर दरिदों का शिकार हुई पीड़िता मां-बेटी से मिलने पहुंची थी।

इस दौरान साध्वी ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार धर्म विशेष के आरोपियों को बचाने का प्रयास कर रही है, इसलिए पुलिस पकड़े गए आरोपियों को बदलकर मामले का पर्दाफाश कर रही है। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर कदम पर मदद का आश्वासन दिया। पीड़ित परिवार से मिलने के बाद मीडिया से कहा कि सामूहिक दुष्कर्म कांड की पीड़ित मां-बेटी बुलंदशहर में हुई मेडिकल जांच से संतुष्ट नहीं हैं। उनके साथ बदसलूकी करने वाले डॉक्टरों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

उन्होंने पीड़ित मां-बेटी का मेडिकल परीक्षण दिल्ली मेडिकल कॉलेज में हिंदू स्त्री रोग विशेषज्ञ से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि बिना सीबीआइ जांच के पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।