• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

इनामिया बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने टीम का बढ़ाया हौसला

Posted on: Sun, 19, Jun 2016 8:03 PM (IST)
इनामिया बदमाश गिरफ्तार, एसपी ने टीम का बढ़ाया हौसला

भदोही: हत्या कर फरार 2500 रूपये का इनामिया पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त चाकू व शर्ट बरामद कर लिया। डा0 अरविन्द भूषण पाण्डेय पुलिस अधीक्षक ने बताया कि थानाध्यक्ष चैरी विनोद कुमार यादव तथा क्राइम ब्रान्च की संयुक्त टीम द्वारा 19 मई को हुई सूरज उर्फ शनि पुत्र राजकुमार मोदनवाल निवासी चकभुईधर थाना चैरी जनपद भदोही की हत्या का मुख्य आरोपी व उसके साथी सहित 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक अदद चाकू व हत्या के समय अभियुक्त द्वारा पहना हुआ शर्ट बरामद किया गया है। अभियुक्त देवाशीष उर्फ राजा विगत एक माह से फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु डा0 अरविन्द भूषण पाण्डेय पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा दिनांक 10 जून को 2500रू0 का नकद इनाम घोषित किया गया था। जिसे अपने साथी रमजान के साथ परसीपुर रेलवे स्टेशन से समय 17.55 बजे 18 जून को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से घटना के समय पहने हुये टी शर्ट को बरामद किया गया जिस पर खून के धब्बे मौजूद है। इस सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत है।

गिरफ्तार अभियुक्त

देवाशीष उर्फ राजा पुत्र सहायी राम सेठ निवासी वेदमनपुर थाना चैरी जनपद भदोही, रमजान उर्फ मुन्ने पुत्र अख्तर अली निवासी कोल्हड़ थाना चैरी जनपद भदोही शामिल हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली टीम में विनोद कुमार यादव थानाध्यक्ष चैरी, एसआई शिवशंकर सिंह थाना चैरी, एसआई राम इकबाल सिंह थाना चैरी, एसआई कलामुद्दीन थाना चैरी, कांस्टेबल सचिन झां क्राइम ब्रान्च सर्विलांस सेल। कांस्टेबल शिवराज सिंह थाना चैरी, कांस्टेबल नरेन्द्र कुमार राय थाना चैरी, कांस्टेबल हरिशंकर यादव थाना चैरी, कांस्टेबल इख्तिार खाँ थाना चैरी आदि शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक द्वारा उत्साहवर्धन हेतु 5000 रूपये का नकद पुरस्कार देकर टीम को पुरस्कृत किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया