• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

शिविर में दिया नशामुक्त होने का मंत्र

Posted on: Tue, 24, Nov 2015 4:44 PM (IST)
शिविर में दिया नशामुक्त होने का मंत्र

पिथौरागढ़: (किशोर जोशी) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ,पिथौरागढ़ के तत्वावधान में एवं मान्नीय जिला जज/अध्यक्ष ,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में जौलजीवी मेले में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता/जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। षिविर में उपस्थित लोगों को न्यायिक अधिकारियों ,अधिवक्ताओं व अन्य विभागीय अधिकारियों एवं वक्ताओं द्वारा विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारी एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनकी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में बताया गया। शिविर में लोगों को विशेष रूप से नशीले पदार्थो से सम्बन्धित कानून एवं इसके सेवन से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देने के साथ ही विधिक सेवा कार्यक्रम, लोक अदालत, उपभोक्ता संरक्षण कानून, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, श्रमिक क्षतिपूर्ति, आपदा पीडि़तों के पुनर्वास एवं मुआवजा प्राप्ति से सम्बन्धित जानकारी, भरण पोषण, वैवाहिक एवं तलाक से सम्बन्धित कानूनों ,घरेलू हिंसा अधिनियम, भूमि आवंटन, राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारन्टी योजना अधिनियम, सूचना का अधिकार ,वन अधिनियम, पशु सुरक्षा, दीवानी, फौजदारी एवं राजस्व मामलों की प्रक्रिया, वन्य जीव संरक्षण अधिनियम ,वन अधिनियम, जननी सुरक्षा योजना, भूमि सम्बन्धी दा0खा0 आदि की प्रक्रिया, ग्रामीण विधिक सेवा एवं सहायता केन्द्र व उनमें पी0एल0वी0 की भूमिका, विभिन्न शासकीय योजनाओं, कुपोषण, महिला अधिकारों आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी तथा उनकी प्रक्रियाओं के सम्बन्ध में भी बताया व समझाया गया। शिविर स्थल पर ग्राम्य विकास विभाग एवं राजस्व विभाग द्वारा 21 परिवार रजिस्ठर की नकल, 48 बी0पी0एल0 प्रमाण पत्र, 08 स्थायी निवास प्रमाण पत्र, 10 जाति प्रमाण पत्र, 07 आय प्रमाण पत्र जारी किये गये। चिकित्सा विभाग द्वारा 19 व्यक्तियों का उपचार किया गया तथा 01 विकलांग प्रमाण पत्र जारी किया गया। सेवा योजन विभाग द्वारा 02 व्यक्तियों के पंजीकरण का नवीनीकरण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पिथौरागढ़ के मान्नीय अध्यक्ष/जिला जज सिकन्द कुमार त्यागी की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में अविनाश कुमार श्रीवास्तव, सिविल जज(जू0डि0) पिथौरागढ़ रवि प्रकाश शुक्ला, सिविल जज(जू0डि0)डीडीहाट, यू0एस0 अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी पिथौरागढ़, पारितोष वर्मा,उप जिलाधिकारी धारचूला, हिमांशु शाह, सी0ओ0 धारचूला, एन0के0 भट्ट, खण्ड विकास अधिकारी धारचूला, आई0बी0 मल ,तहसीलदार धारचूला, एन0एस0 गस्याल ,जिला समाज कल्याण अधिकारी पिथौरागढ़, अनिल कुमार कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, गोपाल सिंह देउपा, कुन्दन सिंह विष्ट, मनोज कुमार पन्त, दान सिंह खड़ायत, त्रिलोक सिंह जंगपांगी, अरविन्द सिंह चैहान पी0एल0वी0 नरेन्द्र सिंह बोरा, जीवन ठाकुर, महेश चन्द्र पन्त आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वीर विक्रम सिंह भण्डारी, एडवोकेट द्वारा किया गया ।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Gorakpur: मधुमेह वाले टीबी मरीजों के लिए दोनों बीमारियों की दवाओं का सेवन जरूरी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया