• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सहजनवां थाने के सामने किन्नरों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Posted on: Tue, 21, Mar 2023 8:02 AM (IST)
सहजनवां थाने के सामने किन्नरों ने अर्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

गोरखपुरः जिले में सहजनवां थाने के सामने सोमवार को दूसरे दिन भी किन्नरों ने हंगामा किया। साथी को बदमाशों द्वारा गोली मारने से नाराज किन्नरों ने गोरखपुर-लखनऊ नेशनल हाईवे पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर किन्नर हंगामा करते रहे। किन्नर अपने साथी तान्या को गोली मारे जाने को लेकर नाराज हैं।

वह बदमाशों की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े हैं। घटना के 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस अभी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। उधर, लगातार दूसरे दिन किन्नरों के हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस ने उन्हें समझा- बुझाकर मामला शांत कराया। अधिकारियों ने किन्नरों को आश्वासन दिया कि पुलिस की अलग अलग टीमें बदमाशों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। किन्नरों के एक साथी को नेग लेकर लौटते समय किसी ने गोली मार दी थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट