• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

छत गिरी, 2 की मौत 5 घायल

Posted on: Fri, 25, Dec 2020 10:44 AM (IST)
छत गिरी, 2 की मौत 5 घायल

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) जिले के नहटौर में मकान स्वामी अपने पुराने मकान का लिंटर ऊँचा करने के लिये जैक लगाकर उठा रहा था की इसी दौरान जैक फेल हो गया और लिंटर गिर गया। यहां काम कर रहे पाँच मजदूर मलबे में दब गए। बा मुश्किल पुलिस व राहगीरो ने मलबे में दबे पांच मजदूर को बाहर निकाला लेकिन तब तक दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी।

जबकि तीन मजदूर गम्भीर रूप से ज़ख़्मी हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। बिजनौर के नहटौर के ईदगाह इलाके में पुराने मकान का लिंटर को ऊंचा करने के मकसद से मकान स्वामी जाहिद जैक के ज़रिए लिंटर को ऊंचा कर रहा था लेकिन उसी दौरान जैक फेल होने की वजह से काम कर रहे पांच मजदूर मलबे में दब गए। आनन फानन में मज़दूरों को मलबे से निकाला गया लेकिन जब तक दो मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी। तीन मजदूर बुरी तरह घायल हो गए जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिनकी हालत अभी भी नाज़ुक बनी हुई है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।