• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

25 सितम्बर से भाजपा का प्लास्टिक फ्री इण्डिया अभियान

Posted on: Mon, 09, Sep 2019 10:54 PM (IST)
25 सितम्बर से भाजपा का प्लास्टिक फ्री इण्डिया अभियान

पटनाः (आरके साहू) भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में कार्यशाला तय हुआ कि आने वाले चुनाव के लिए भाजपा संगठन के सभी कार्यकर्ताओं को तैयारी में लग जाना है। मुख्य अतिथि दरभंगा के विधायक एवं जिला संगठन के चुनाव अधिकारी संजय सरावगी ने कहा कि चुनाव के पहले जिले के हर पर 100 सदस्य बनाना है।

सभी विधानसभाओं में न्यूनतम 500 सक्रिय सदस्य बनाना जरूरी है। उन्होंने कहा आगामी 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जयंती के अवसर पर स्कूल कॉलेजों में संपर्क अभियान चलाकर कर प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का नारा दिया जाएगा। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ता स्कूलों में जाएंगे। साथ ही 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को पार्टी के कार्यकर्ता सेवा सप्ताह के रूप में मनाएंगे। इसमें मुख्य रूप से रक्तदान, गरीब असहायों के बीच फल वितरण, निःशुल्क चिकित्सा शिविर, महादलित बस्तियों में स्वच्छता अभियान आदि का कार्यक्रम चलाया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।