• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फागू चौहान बिहार के राज्यपाल, खुशी की लहर

Posted on: Sat, 20, Jul 2019 6:10 PM (IST)
फागू चौहान बिहार के राज्यपाल, खुशी की लहर

मऊः (सईदुज़्जफर) उत्तर प्रदेश पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष व घोसी विधानसभा से विधायक फागू चौहान को सरकार द्वारा बिहार का राज्यपाल बनाए जाने पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। जनपद कार्यालय पर इकट्ठा भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दुसरे को बधाइयां दी।

तथा मिठाइयां खिलाई। ढोल नगारो की धुन पर थिरकते हुए कार्यकर्ताओ द्वारा पटाखे जलाते हुए पार्टी तथा शीर्ष नेतृत्व की जयजयकार की गई। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, यह हम सब का सौभाग्य है कि हमारे जनपद से विधायक व कार्यकर्ताओं से सहजता से मिलने जुलने वाले पार्टी के वरिष्ठ नेता विधायक पिछड़ा आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष फागु चौहान जी को बिहार का राज्यपाल बनाकर पार्टी शीर्ष नेतृत्व ने अत्यंत ही सराहनीय कार्य किया है इसके प्रति हमसब आभार व्यक्त करते हैं।

जिलाउपाध्यक्ष गनेश सिंह ने कहा कि पार्टी ने फागू चौहान को राज्यपाल बनाकर हम सब कार्यकर्ताओ का सम्मान बढ़ाया है। जिलामहामंत्री आनंद प्रताप सिंह ने कहा कि हमारे जनपद के जनप्रतिनिधि को पार्टी ने सम्मान देकर सारे कार्यकर्ताओ के मान में वृद्धि की है इसके लिए पार्टी के समस्त कार्यकर्ता नेतृत्व के प्रति कोटिस आभार व्यक्त करते है। इस अवसर पर रमेश राय, अनिल यादव, विजय राजभर, संजीव जायसवाल, कृष्ण कान्त राय, नीरज राही, संतोष वर्मा, भारत भीम, प्रवीण कृष्ण, संतोष सिंह, अखिलेश राजभर, सुधीर सोनकर, पंकज राजभर, मनीष मद्धेशिया, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार