• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बिधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने गिनाईं दुश्वारियां

Posted on: Tue, 04, Dec 2018 9:30 AM (IST)
बिधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने गिनाईं दुश्वारियां

अयोध्या ब्यूरो (विनोद तिवारी) समाजवादी पार्टी सेकुलर मोर्चा के मिल्कीपुर बिधान सभा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने आज मिल्कीपुर तहसील के सभी अधिवक्ताओ से सम्पर्क किया। मिल्कीपुर विधानसभा अध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि देश विषम परिस्थितियों से गुजर रहा है।

किसानों को अपनी उपज का लाभकारी मूल्य नही मिल रहा है न ही सही तरह से सरकारी खरीद हो रही है। वहीं गन्ने का बकाया भुगतान समय से नहीं मिल रहा है। महंगी बिजली व सूतबुनकर भी परेशान है। बेरोजगारी से नौजवान हताश है। अल्पसंख्यकों में भय का माहौल बनाकर भेदभाव और पक्षपात किया जा रहा है जिससे आज देश की धर्मनिरपेक्षता व संविधान खतरे में है। देश में महिला सशक्तिकरण के बजाय महिलाओं के प्रति हिंसा व उत्पीड़न चरम पर है, देश में कानून व्यवस्था की स्थिति बद से बदतर हो गई है, लूट हत्या फिरौती रंगदारी तथा अवैध खनन में शामिल माफिया सरकारी संरक्षण में खुलेआम घूम रहे हैं, गरीब आदमी न्याय की लिए दर-दर भटक रहा है ठोकरें खा रहा है। थाना तहसीलों में पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव हो रहा है, विकास कार्य ठप है। हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार चरम पर है, महंगाई तथा आवारा पशुओं से किसानों व गरीबों की कमर तोड़ दी है।

दलित लगातार उपेक्षित हुआ। समान शिक्षा प्रणाली की जगह शिक्षा का व्यवसायीकरण किया जा रहा है, देश की जनता स्वास्थ्य शिक्षा सड़क जैसी मूलभूत जरूरतों से वंचित तथा परिवहन व पर्यावरण संकट से जूझ रही है, बेरोजगारी देश में दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, जीएसटी और नोटबंदी ने उद्योग व व्यापार की कमर तोड़ दी है, जिससे एक तरफ जहां देश की अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो गई है, वहीं आम जनता के साथ ही सभी उद्यमी व व्यापारी हताश हो रहे हैं, व्यापारियों का उत्पीड़न हो रहा है, जनता में व्याप्त असंतोष को हम सच्चे समाजवादियों के हौसलों को ईंधन दे रहा है, हम इन हालातों से आंखें मूंद कर नहीं रह सकते।

देश की जनता परिवर्तन चाह रही है, हमको साथ आना होगा कंधे से कंधा मिलाकर व्यवस्था और सत्ता बदलनी होगी, देश में समाजवाद एवं धर्मनिरपेक्ष सरकार के गठन के लिए संघर्ष का बिगुल बज उठा है। 9 दिसंबर 2018 को रमाबाई रैली स्थल लखनऊ पर क्रांतिकारी साथियों के साथ पहुंचकर रैली को सफल बनाना है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जन आक्रोश रैली क्यों के संबंध में आज मिल्कीपुर तहसील में सभी अधिवक्ताओं से संपर्क स्थापित किया गया इस संपर्क में अधिवक्ता अमरजीत सिंह कमलेश सिंह, शम्भू नाथ, लल्लू, अमित, हरिमोहन, दयानंद व अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट कानपुर में नाबालिग संग दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार