• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

औराई में भीषण अगलगी 20 लाख की संपत्ति राख

Posted on: Sat, 28, Apr 2018 7:38 AM (IST)
औराई में भीषण अगलगी 20 लाख की संपत्ति राख

मुजफ्फरपुर (रमन कुमार साहु) मुजफ्फरपुर जिला केऔराई थाना क्षेत्र की नयागांव पंचायत के हरपुर बेशी गांव में शुक्रवार को तीन बजे भीषण आगलगी में सात घर जलकर राख हो गए। वहीं दो सिलेंडर में विस्फोट होने से बेशी चौर में भी आग लग गई। इससे लोगों में अफरातफरी मची गई।

अगलगी में भारी मात्रा में अनाज, फर्नीचर, कपड़ा, सरकारी दस्तावेज, जेवरात समेत कुल एक लाख नगदी के साथ करीब 21 लाख की संपत्ति के जलने का अनुमान है। मौके पर राजस्व कर्मचारी पहुंच कर देर शाम तक क्षति का आकलन कर रहे हैं। अगलगी की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सेवा को दी मौके पर फायर बिग्रेड कर्मी जितेंद्र कुमार व ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अगलगी से मो. कासिम, मो. बशीर, मो. साबिर, नसीर अहमद, मो. तनवीर, मो. गफूर व मो. इकबाल का घर जलकर राख हो गया।

ग्रामीण वार्ड सदस्य मो. इरशाद, मुन्ने अंसारी, मो. लड्डू, राजकुमार साह, मो. अमजद समेत दर्जनों ग्रामीणों ने जान को जोखिम में डाल आग पर काबू पाया। वही सिलेंडर फटने से वह 150 फीट की दूरी पर खुले चौड़ में जाकर गिरा। इससे भगदड़ मच गई। लोग आग बुझाने का काम छोड़कर भागने लगे। गैस सिलेंडर फटने से चौर में रखे किसानों के गेहूं के भूसे में आग लग गई। चौड़ में भी आग पर काबू पाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। ग्रामीणों में दहशत है। सीओ शंकर लाल विश्वास ने कहा कि क्षति का आकलन करने के लिए राजस्व कर्मचारी को भेजा गया है। आकलन के बाद अग्निपीड़ितों को मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी जाएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।