• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

नरमा खरीद बंद करने से किसान गुस्साए

Posted on: Mon, 11, Dec 2017 11:10 PM (IST)
नरमा खरीद बंद करने से किसान गुस्साए

श्री गंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) हनुमानगढ़ जिले में नरमा की खरीद बंद करने से किसान गुस्सा गए। गुस्साए किसानों ने हॉस्पिटल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी। इससे तीन घंटे से अधिक समय तक इस मार्ग पर यातायात अव्यवस्थित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश कर यातायात सुचारू करवाया। जानकारी के अनुसार कृषि उपज मंडी समिति में आज सुबह किसान नरमा-कपास लेकर आए थे। बूंदाबांदी होने और मौसम में नमी की वजह से मंडी व्यापारियों ने खरीद करने से मना कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि बूंदाबांदी के बीच में नरमा-कपास की बोली करना संभव नहीं है। अगर बोली करेंगे तो नरमा-कपास भीग जाएंगे। भीगने के बाद नरमा-कपास का वजन बढ़ेगा, जिससे तोल के वक्त उन्हें ही परेशानी होगी। फिर ऐसे मौसम में बोली और तोल होना संभव नहीं है। इस पर किसान एक बार तो मान गए, लेकिन काफी देर तक बोली शुरू नहीं करने पर किसान गुस्सा गए। गुस्साए किसानों ने सुबह 10 बजे मंडी समिति के बाहर हॉस्पिटल मार्ग पर वाहनों की आवाजाही थाम दी। इससे यातयात व्यवस्था बिगड़ गई।

इसकी सूचना मिलने पर पुलिस थाना से एसआई शेखर सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से समझाइश की। दोपहर बाद पौने एक बजे के आसपास समझाइश से किसान मान गए। इस बारे व्यापार मंडल अध्यध आशीष हिसारिया ने बताया कि बूंदाबांदी की वजह से नरमा-कपास की बोली बंद की थी। ऐसे मौसम में बोली करना सही भी नहीं। अगर बोली करते भी हैं तो 200 ट्रॉलियों में लदे नरमा-कपास का आज तोल होना संभव नहीं है। जीनिंग फैक्ट्री वाले भी इससे इनकार करेंगे। इसलिए किसानों से कहा था कि मौसम सामान्य होने के बाद ही बोली करवाई जाएगी। हॉस्पिटल मार्ग पर जाम जैसी कोई बात नहीं रही।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म