• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

चार साल मुंश्किलों के

Posted on: Wed, 13, Dec 2017 9:26 AM (IST)
चार साल मुंश्किलों के

श्री गंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) राजस्थान में वसुधंरा सरकार के चार साल पूर्ण होने पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने इन चार सालों को प्रदेश की जनता के लिये सबसे कठिन व मुश्किलों भरा वक्त करार दिया, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने कहा कि वसुंधरा सरकार ने चार साल में एक बार भी हमारे जिले की सुध नही ली।

जिले में सरकारी मेडिकल कॉलेज व कृषि विश्वविद्यालय शुरु करने में न सरकार ने कोई कदम उठाया न ही भाजपा से जुड़े स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने रुचि ली। श्योपत मेघवाल ने आरोप लगाया कि इस कृषि प्रधान जिले में राजस्थान सरकार ने जिले की तीनों नहर परियोजनाओं में सिंचाई व्यवस्था को बर्बाद कर स्थाई समस्या बना दिया। फिरोजपुर फीडर के निर्माण को लेकर सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। किसानों को आंदोलन के लिये मजबूर होना पड़ा रहा है, शिक्षा के सवाल पर रायसिंहनगर में भगत सिंह कॉलेज का सरकारीकरण करने व करनपुर में सरकारी कॉलेज को भूमि उपलब्ध कराने में सरकार गम्भीर नही रही वहीं सरकारी स्कूलों में रिक्त पड़े शैक्षणिक पदों की वजह से शिक्षा व्यवस्था खस्ता हाल में है।

राज्य सरकार सरकारी स्कूलों को ठेके पर देने जा रही है चिकित्सा व परिवहन विभाग को पहले ही निजी हाथों में दे दिया गया, नए रोजगार के अवसर देने के लिये भर्तियों को नही निकाल कर युवाओं के साथ धोखा किया है। बिजली बिलों में वृद्धि कर सरकार ने आमजन को लूटने का काम किया है। वसुंधरा सरकार ने इन चार सालों में खाद्य सुरक्षा कानून के तहत सार्वजनिक वितरण प्रणाली को खत्म करने का काम किया है। पात्र लोगो को भी राशन नही मिल रहा माकपा जिला सचिव श्योपत मेघवाल ने कहा कि सरकार की नीतियां जन विरोधी साबित हुई है। किसान मजदूर छात्र युवा व्यापारी सब अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की वसुंधरा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के चार साल के कार्यकाल में भ्रष्टाचार की सारी सीमाएं लांघते हुए हर वर्ग के अधिकारों को छिनने का काम किया है मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी जनता के अधिकारों के लिये सँघर्षरत है चूंकि विपक्ष के रूप में कांग्रेस की भूमिका भी संदिग्ध है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।