• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

Posted on: Wed, 13, Dec 2017 9:18 AM (IST)
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

श्रीगंगानगर ब्यूरोः (विनोद सोखल) वसुंधरा सरकार के चार साल के दौरान विफलताओं का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आज ‘किसान कंगाल युवा बेहाल बदहाली के चार सालः दिवस मनाया। कांग्रेस कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के रूप में आज जिला कांग्रेस कार्यालय से रवाना हुए।

उन्होंने कलक्ट्रेट पहुंच कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री गुरमीत सिंह कुन्नर, पूर्व गंगाजल मील, पूर्व यूआईटी अध्यक्ष ज्योति कांडा ने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि तेरह दिसम्बर को वसुंधरा सरकार के चार साल पूरे होने जा रहे हैं। जब से वसुंधरा सरकार बनी है, प्रदेश में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। किसान आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं। कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज प्रदेश में नहीं रही।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष कश्मीरीलाल जसूजा, भीमराज डाबी, जिला प्रवक्ता जेएम कामरा, मृदुल कामरा, जिला प्रवक्ता आदेश बाघला, सीता स्वामी, युवरेन्द्र यूरी, अजय सहारण, महामंत्री नरेश अग्रवाल, कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अशाक भूतना तथा अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे। कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर प्रत्येक मोर्चे पर विफल रहने का आरोप लगाते हुए राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन जिला कलक्टर को दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।