• Subscribe Us

logo
08 मई 2024
08 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

दो दिवसीय भ्रमण पर देहरादून आयेंगे शाह

Posted on: Sat, 16, Sep 2017 9:55 AM (IST)
दो दिवसीय भ्रमण पर देहरादून आयेंगे शाह

देहरादूनः (कुंदन शर्मा) बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो दिवसीय यात्रा पर देहरादून आ रहे हैं। प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने अमित शाह का संशोधित कार्यक्रम जारी किया है। जारी सूचना के अनुसार शाह 19 सितंबर को 9.30 बजे जॉलीग्रांट पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से आयेंगे दून, 6 स्थानों पर होगा स्वागत। 11 बजे मधुबन होटल में करेंगे बैठक। प्रदेश पदाधिकारी, मेयर, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, कोर ग्रुप सदस्य रहेंगे बैठक में। दोपहर 1 बजे कुछ प्रतिष्टित नागरिकों के साथ करेंगे मुलाकात। 2.30 बजे विधानसभा विस्तारकों के साथ करेंगे बैठक। शाम 4 बजे ज़िले के पदाधिकारियों के साथ बैठक। 5 बजे मोर्चा, प्रकोष्ठ के प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक। 6 बजे प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की बैठक में करेंगे शिरकत।

वहीं 20 सितंबर को सुबह 10.30 बजे अमित शाह बीजेपी प्रदेश कार्यालय आएंगे। ई-लाइब्रेरी का करेंगे उद्घाटन। 11 बजे से प्रदेश विभाग एवं प्रकल्पों के प्रमुखों के साथ करेंगे बैठक। दोपहर 1 बजे एक परिवार के यहां भोजन करेंगे अमित शाह। 2.30 बजे होटल मधुबन में अमित शाह करेंगे प्रेस वार्ता। 3 बजे ज़िले, मंडल के पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ करेंगे बैठक। मंडल पदाधिकारियों को दिया जाएगा एक एक रेडियो। शाम 5 बजे बीजापुर में पीपीटी प्रस्तुतिकरण में रहेंगे अमित शाह मौजूद। 6.30 बजे से आजीवन सहयोग निधि की टीम के साथ करेंगे बैठक। रात 8 बजे सरकार के मंत्रियों के साथ करेंगे अमित शाह बैठक। 9 बजे कोर ग्रुप के साथ शाह करेंगे बैठक और ठीक 11.30 बजे ट्रेन से दिल्ली रवाना हो जाएंगे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।