• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जानलेवा बना रेलिंग विहीन कादू नाला ग्रामीण सेतु

Posted on: Mon, 04, Sep 2017 8:19 AM (IST)
जानलेवा बना रेलिंग विहीन कादू नाला ग्रामीण सेतु

अमेठीः(अश्वनी कुमार श्रीवास्तव) विकासखंड जामो जगदीशपुर तथा मुसाफिरखाना की सीमा पर कादू नाले के किलोमीटर 22 पर सिंचाई विभाग से निर्मित ग्रामीण सेतु रेलिंग विहीन होने से जानलेवा बन गया है। पुल की रेलिंग चोर उचक्के स्मैक पीने वाले काट ले गए हैं। इस सेतु का लोकार्पण 22 अक्टूबर 2000 को तत्कालीन भाजपा मंत्री माननीय ओम प्रकाश सिंह सिंचाई उच्च शिक्षा लोक निर्माण मंत्री के द्वारा किया गया था। सेतु के 2 किलो मीटर की परिधि में तीन प्राइमरी तथा 3 जूनियर हाई स्कूल 5 इंटर कॉलेज 1 डिग्री कॉलेज है।

यहां की छात्र-छात्राएं आती जाती हैं। रेलवे स्टेशन अढनपुर एनएच 56 तथा फोरलेन 2 किलोमीटर के अंतर्गत होने से राहगीरों का आना-जाना दिन रात लगा रहता है। रात के अंधेरे में सुनसान जंगल में रेलिंग विहीन पुल से होकर गुजरने वाले लोगों का जीवन हमेशा खतरे में रहता है। नीचे 50 फुट गहरा नाला है जिसमें हमेशा जल धारा प्रवाहित रहती है। अब तक इस सेतु से गिरकर कई लोग मर चुके हैं कई लोग घायल हुए हैं। अनेकों जानवर सेतु से नीचे नाले में गिर कर मरते रहते हैं। इस रेलिंग विहीन सेतु की मरम्मत हेतु जिलाधिकारी अमेठी क्षेत्रीय सांसद क्षेत्रीय विधायक से कई बार स्थानीय जनता ने मांग किया है लेकिन नतीजा सिफर रहा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।