• Subscribe Us

logo
30 अप्रैल 2024
30 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

उच्च न्यायालय : ईवीएम मशीनें सील करने के आदेश

Posted on: Thu, 27, Apr 2017 9:10 PM (IST)
उच्च न्यायालय : ईवीएम मशीनें सील करने के आदेश

नैनीताल (कुदन शर्मा) पांच राज्यों में हुये विधानसभा चुनावों के बाद ईवीएम पर उठ रहे सवालों का दौर अभी जारी है। इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों में छेडख़ानी का विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। अब उत्तराखण्ड से भी विरोध के स्वर मुख्यर हुये है। राज्य में ईवीएम में छेडख़ानी का मामला अब उच्च न्यायालय तक पहुंच गया है। न्यायालय ने फिलहाल विधानसभा चुनाव में प्रयुक्त ईवीएम को सील बंद कर न्यायिक मजिस्ट्रेट की निगरानी में भेजने को कहा है। इस मामले को कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात ने उच्च न्यायालय में दायर किया है। नव प्रभात विकास नगर विधानसभा सभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी थे। उन्होंने दायर याचिका में कहा है कि ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की गयी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।