• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को 12.5 लाख की मदद

Posted on: Sun, 20, Nov 2016 3:31 PM (IST)
रेल हादसा: मृतकों के परिजनों को 12.5 लाख की मदद

कानपुर: भयानक रेल हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या 100 पहुच गयी है। करीब 200 से अधिक घायल बताये जा रहे हैं। दर्दनाक हादसे का शिकार हुए मृतकों के परिजनों को रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों को 3.5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। कहा कि दर्दनाक हादसे में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50 हजार जबकि मामूली रूप से जख्मी लोगों को 25 हजार रुपए दिए जाएंगे। वहीं दूसरी पीएम नरेंद्र मोदी ने भी पीडि़तों को मुआवजा देने का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपए दिए जाएंगे। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार ने भी मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 50-50 हजार जबकि मामूली रूप से घायलों को 25-25 हजार रुपए देने की घोषणा की है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए जबकि गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 50-50 हजार रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है। घायलों का अस्पतालों में उपचार चल रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।