• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

74 साल के हुये जितेन्द्र, स्टार्स ने दी शुभकामनायें

Posted on: Fri, 08, Apr 2016 2:56 PM (IST)
74 साल के हुये जितेन्द्र, स्टार्स ने दी शुभकामनायें

मुंबई: मेगास्टार अमिताभ बच्चन और अभिनेत्री हेमामालिनी ने आज अभिनेता और निर्माता जितेंद्र को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। जितेंद्र 74 साल के हो गए। अमिताभ, हेमामालिनी और जितेंद्र ने 1973 में प्रदर्शित फिल्म ‘‘गहरी चाल’’ में एक साथ काम किया था। हेमामालिनी और जितेंद्र ने ‘‘दि बर्निंग ट्रेन’’,‘‘वारिस’’ और ‘‘खुशबू’’ में भी साथ साथ काम किया था।

अमिताभ ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘हैप्पी बर्थडे जितेंद्र...उर्फ जीतू...।’’ 73 वर्षीय बच्चन ने उनके साथ अपनी एक फोटो भी पोस्ट की है। 67 वर्षीय हेमामालिनी ने भी पोस्ट किया, ‘‘साथ बिताए अच्छे क्षणों को याद करते हुए, जन्म दिन की शुभकामनाएं, जीतू जी।’’ जितेंद्र का जन्म अमृतसर में अमरनाथ और कृष्णा कपूर के घर हुआ था। जितेंद्र की चर्चित फिल्मों में ‘‘परिचय’’,‘‘किनारा’’,‘‘मवाली’’, ‘‘तोहफा’’ आदि शामिल हैं। जितेंद्र की 1974 में शोभा से शादी हुई। उनके दो बच्चे एकता कपूर और तुषार कपूर हैं।

माध्यम पंजाब केसरी




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश