• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रधान ने भराया तालाब, लोग दे रहे साधुवाद

Posted on: Mon, 17, Jun 2019 9:30 PM (IST)
प्रधान ने भराया तालाब, लोग दे रहे साधुवाद

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) हर वर्ष गर्मी कह शुरूआत में ही गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद चितबडागांव सडक मार्ग पर करीमुद्दीनपुर में मिश्र बाबा के नाम से मशहूर प्राचीन पोखरा जल विहीन हो जाता था। थोडा पानी अगर रहता भी था तो वह किसी के भी प्रयोग लायक नहीं रहता था।

छठ पूजा के समय पोखरे के लिए पानी का ब्यवस्था किया जाता रहा है। पर वह पानी भी बहुत दिन तक टिकता नहीं था। यह परेशानी पहले नहीं थी। जब इस पोखरे का सुन्दरीकरण के लिए एक दशक पहले खुदाई किया गया तबसे यह समस्या उत्पन्न हो गयी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेश राय ने पोखरे पर सबसे पहले पोल तार के माध्यम से बिजली की ब्यवस्था कराया और उसके बाद समर्सेबुल पम्प का इंतजाम कराया जो अब नियमित रूप से चलाया जाता है। परिणाम स्वरूप अब पोखरे में बिल्कुल स्वच्छ एवम पर्याप्त पानी उपलब्ध है।

इस पोखरे पर एक प्राचीन कूंआ भी है जो प्रयोग में नहीं है। पोखरे के किनारे पर स्थित पेंड एवम यहां का एकान्त सबको बहुत ही भाता था। इस समय मगई नदी में एक बूंद भी पानी नहीं है जिसके कारण नित्य रात्री में हिरण. नीलगाय समेत सभी जीव जन्तु पानी के लिए चारो तरफ से घूम कर अपनी प्यास बुझाने यहीं आते है। समय के साथ साथ इस पोखरे पर इस समय काफी संख्या में मोर भी विचरण करते रहते है। भीषण गर्मी में चारो तरफ से छायादार युक्त इस पोखरे पर आने जाने वाले राहगीर भी अब रूक कर कुछ समय शीतलता का अनुभव कर रहे है। लोगों ने प्रधान प्रतिनिधि राजेश राय को इस नेक कार्य के लिए साधूवाद दिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।