• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

रेप के आरोपी विधायक के लिये फांसी की मांग

Posted on: Sun, 04, Aug 2019 7:42 AM (IST)
रेप के आरोपी विधायक के लिये फांसी की मांग

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) उन्नाव कांड में आरोपित विधायक के खिलाफ व्यापारियों ने कस्बे समेत जगह-जगह प्रदर्शन किया। इसमें विधायक को फांसी देने की मांग की गयी। इस दौरान प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री सहित पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी हुई।

दोपहर में पूर्व से नियोजित उत्तर प्रदेश अपना व्यापार मंडल के पदाधिकारी स्थानीय लोगों के साथ मुख्य चौराहे पर एकत्र हुए। केंद्र, प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के विरोध में जमकर नारेबाजी की। सभी ने आरोपित विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को बलात्कारी, हत्यारा करार देते हुए फांसी देने की मांग की। जिला अध्यक्ष हेमंत कुशवाहा ने कहा कि रविवार की दुर्घटना महज दुर्घटना नहीं थी, बल्कि पूरे परिवार का सफाया करने की साजिश थी। बीजेपी सरकार आरोपित विधायक की मदद कर रही है। इस मौके पर पुष्कर पाल, सनी सोनकर, अभिषेक वर्मा, आशीष पटेल, गोलू रायनी, आशुतोष पटेल, अनुज राणा, आशीष शेखर, अरविद कुमार, राजू, संदीप सोनकर आदि मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।