स्कॉलरशिप के पैसे से मनाया अनोखे अंदाज में जन्मदिन
दक्षिण दिनाजपुर, उत्तर बंगालः (लक्ष्मी शर्मा) स्कॉलरशिप के पैसों से युवक ने अनोखा जन्मदिन मनाया। वर्तमान में जहां लोग सिर्फ अपने बारे में सोचते हैं वहीं बालूरघाट के रहने वाले शुभदीप कर्मकार जो कोलकाता के पीजी अस्पताल के फिजिकल मेडिसिन का छात्र है, पिछली 27 जनवरी को शुभदीप कर्मकार का जन्मदिन था।
लेकिन परीक्षा होने के कारण वह जन्मदिन नहीं मना पाया। उसने एक अनोखे रूप में अपना जन्मदिन मनाना शुरू किया। गत रात को उसने सड़क के आवारा कुत्तों को खाना खिलाया। आज उसने बालूरघाट के तिलोत्तमा होम के बच्चों को दोपहर का खाना खिलाया और कपड़े भी दिए। इसके साथ ही व्यक्तिगत रूप से एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया जिसमें 17 लोगों ने रक्तदान किया। इस प्रकार से सुभदीप कर्मकार ने अपना जन्मदिन मनाया। अनोखे अंदाज में मनाये गये जन्मदिन की सभी चर्चा कर रहे हैं। उसकी प्रशंसा हो रही है। पता किया गया तो मालूम हुआ कि ये सारे खर्च उसने स्कॉलरशिप के पैसे से किये हैं।