• Subscribe Us

logo
14 मई 2024
14 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूपी में भाजपा की सरकार बनना तय: योगी

Posted on: Fri, 17, Feb 2017 11:23 PM (IST)
यूपी में भाजपा की सरकार बनना तय: योगी

हरदोई: (प्रदीप सोनी) शहाबाद कस्बे में चुनावी सभा में भारतीय जनता पार्टी सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है। केन्द्र सरकार के ढाई साल के कार्यकाल में एक भी घोटाला सामने नहीं आया जबकि सपा, बसपा और कांग्रेस के मंत्रियों का इतिहास घोटालों से भरा पड़ा है। योगी स्थानीय राष्ट्रपिता म्युनिसिपल इंटर कॉलेज के में भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी के पक्ष में आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने विकास का सारा धन सैफई में लगा दिया जो पैसा बचा वह कब्रिस्तानो की चहारदीवारी बनवाने में लगा दिया। भाजपा की सरकार आने पर विकास का पैसा सडक, बिजली, पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए खर्च किया जायेगा। सपा ने चुनाव से पूर्व कन्या विद्या धन देने का वादा किया था लेकिन सरकार बनने पर कन्या विद्या धन केवल मुस्लिम कन्याओ को ही दिया गया।

बसपा पर प्रहार करते हुए कहा कि बसपा ने प्रदेश में 104 मुस्लिमो को टिकट दिये हैं। जबकि मुजफ्फरनगर तथा अन्य स्थानों पर हुए सांप्रदायिक दंगों में सबसे अधिक दलितों पर ही अत्याचार हुए जिसके चलते दलितों को पलायन करना पडा। बसपा चुनाव जीतने के लिए घोषित अपराधियों को टिकट देकर राजनीति में अपराधीकरण को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है। योगी ने जनता को विश्वास दिलाते हुए कहा कि प्रदेश में जितनी सीटें विरोधी मिल कर लायेंगे उससे दो गुनी सीटें अकेले भाजपा लाकर प्रदेश में सरकार बनायेगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने गत दिवस हरदोई में आकर चुनाव का रुख साफ कर दिया जिले की आठों सीटों पर भाजपा प्रत्याशी भारी बहुमत से जीतेगे। सभा को प्रत्याशी रजनी तिवारी, नीरज सिंह,श्री कृष्ण शास्त्री, गंगा सिंह चैहान,राम बहादुर सिंह, राम नाथ त्रिपाठी, गंगा राम राठौर, अजय वाजपेयी सहित तमाम लोगों ने भी संबोधित किया।




ब्रेकिंग न्यूज
GUJRAT - Bharuch: देह व्यापार के अड्डे पर पुलिस ने मारा छापा, मां बेटा गिरफ्तार