• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Jammu & kashmir

शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

Posted on: Fri, 18, Nov 2016 8:40 PM (IST)
शून्य से नीचे पहुंचा कश्मीर का पारा

कश्मीर: यहां के अधिकतर इलाकों में जबर्दस्त ठंड पड़ रही है। रात का तापमान शून्य से नीचे पहुंच गया है। लद्दाख के करगिल शहर में सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। यहां तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। श्रीनगर का तापमान शून्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो इस मौसम के सामान्य तापमान से चार डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यहां के तापमान में कल की तुलना में थोड़ा सुधार दर्ज किया गया है। कल तापमान शून्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में करगिल सबसे ठंडा स्थान रहा और रात में यहां का तापमान शून्य से 9.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा। उन्होंने बताया कि लेह शहर का तापमान भी शून्य से 8.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। लंबे समय तक शुष्क मौसम के बाद यहां ठंडी हवाएं चल रही हैं।

उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा में कल का तापमान शून्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। कल यहां का तापमान शून्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था। दक्षिणी कश्मीर का कोकरनाग शहर ही केवल ऐसा स्थान रहा, जहां रात का न्यूनतम तापमान शून्य से अधिक रहा। यहां रात का तापमान 0.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकारियों ने बताया कि दक्षिणी कश्मीर के पहलगाम में तापमान शून्य से 4.2 डिग्री सेल्सियस कम रहा जो घाटी में सबसे ठंडा स्थान रहा। उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में तापमान शून्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। यहां का तापमान शून्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील गली मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, वोट मांगने नही जा रहे नेता, नारकीय जीवन जी रहे मड़वानगर के लोग आंख में लेंस लगाने के नाम पर चीटिंग, पीड़ित ने मांगा इंसाफ- Cheating in the name of fitting eye lenses, victim demands justice अज्ञात बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल गोरखपुर में स्कूल गेट से नाबालिग छात्रा को उठा ले गया शोहदाख् पुलिस पीछे पड़ी मनरेगा योजना में मची लूट को रोकने में अधिकारियों को रुचि नहीं साहित्यिक योगदान के लिये डा. वी.के. वर्मा को तीन पुरस्कार गनेशपुर में लंगूर का आतंक, दर्जन भर नागरिकों पर कर चुका है हमला बस्ती में 4 बच्चे डूबे, 2 शव मिले, शेष की तलाश जारी भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में नुक्कड़ सभा Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता एक मिनट तक ताली बजा कर नर्सेज को दिया गया सम्मान Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार अमित शाह की रैली में कवर कर रहे पत्रकार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुरी तरह पीटा- Journalist covering Amit Shah's rally beaten badly by BJP workers GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत