• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

शताब्दियों में कभी-कभी आता है ऐसा गौरवशाली क्षणः डीएम

Posted on: Sun, 14, Jan 2024 10:02 PM (IST)
शताब्दियों में कभी-कभी आता है ऐसा गौरवशाली क्षणः डीएम

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव)। उत्तर प्रदेश में 14 से 22 जनवरी तक चलने वाले रामोत्सव के अंतर्गत आज रविवार को मंदिरों में विविध कार्यक्रम आयोजित हुए। जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने राम जानकी मंदिर में आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर पूरे विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान राम की पूजा की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि 14 से 22 जनवरी तक जनपद के प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में स्थित मंदिरों में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भगवान श्रीराम जी के आदशों, मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों एवं नैतिक मूल्यों से आम जनमानस को इस अभियान से जोड़ा जा रहा है।

इस अवधि में मंदिरों में दीप प्रज्वलन, दीप दान के साथ-साथ रामकथा प्रवचन, अनवरत रामायण रामचरित मानस का पाठ सुन्दरकाण्ड आयोजित किये जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि शताब्दियों में ऐसा गौरवशाली क्षण कभी-कभी आता है। उन्होंने जनपदवासियों से इन आयोजनों में बढ़चढ़ कर भागीदारी निभाने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने भजन को पूरी तन्मयता एवं श्रद्धा भाव के साथ सुना। भजन मंडली में वृद्धि चन्द्र, ब्यूटी भारती, रवींद्र साहनी व पिंटू भारती शामिल थे। राम जानकी मंदिर के पुजारी राम प्रवेश मिश्र ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट