• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 का उपचार

Posted on: Sun, 17, Mar 2024 11:18 PM (IST)
निःशुल्क चिकित्सा शिविर में 50 का उपचार

बस्ती। रविवार को अभय शक्ति चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मकबूलगंज चौराहे पर स्थित आयुष हास्पिटल पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य ट्रस्टी अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि शिविर में डा. ए.के. दूबे ने 50 लोगों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया गया। आयुष हास्स्पिटल के संचालक सिंधु सिंह शिविर संचालकों के प्रति आभार व्यक्त किया। अभय कुमार पाण्डेय ने बताया कि समय समय पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाता है जिससे गरीब मरीजों और उनके परिजनों को लाभ मिल सके। शिविर के संचालन में मुख्य रूप से आशुतोष त्रिपाठी, सौरभ ओझा, अमित निराला, नीतीश सिंह, शुभम सिंह, ज्ञान प्रकाश यादव, शिमला विश्वकर्मा, मनीषा, साक्षी आदि ने योगदान दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।