• Subscribe Us

logo
03 मई 2024
03 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मण्डलायुक्त ने किया सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

Posted on: Tue, 12, Mar 2024 10:13 AM (IST)
मण्डलायुक्त ने किया सिद्धार्थनगर कलेक्ट्रेट का निरीक्षण

सिद्धार्थ नगर 11 मार्च। मण्डलायुक्त अखिलेश कुमार सिंह ने कलेक्ट्रेट का वार्षिक निरीक्षण किया। इससे पहले उन्होने गार्ड ऑफ आनर की सलामी ली। जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने बुके देकर उनका स्वागत किया। आयुक्त ने संयुक्त कार्यालय में ई0आर0के0 पटल, जी0सी0पटल, एल.बी.सी., खनन सहायक आदि का निरीक्षण किया।

कार्यो की सूची पटल पर चस्पा कराने का निर्दे दिया। सेवा पुस्तिका, डिस्पैच रजिस्टर आदि का अवलोकन किया गया। महत्वपूर्ण डाक हेतु रजिस्टर अलग से तैयार करने का निर्देश दिया। वाद लिपिक पटल, न्याय सहायक कक्ष, अभिलेखागार, मुख्य राजस्व अभिलेखागार, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी कार्यालय का निरीक्षण किया गया। मण्डलायुक्त ने कहा किसी भी कर्मचारी का प्रमोशन, किसी भी प्रकार क्लेम आदि प्रकरण लम्बित न रहे। अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उप जिलाधिकारी नौगढ़ ललित कुमार मिश्र, जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार, समस्त पटल सहायक व अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भाजपाई हुये पूर्व कैबिनेट मंत्री राजकिशोर सिंह इण्डिया गठबंधन प्रत्याशी के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, शानदार जीत के संकेत सेक्टर प्रभारी ने छोड़ी भाजपा, कांग्रेस में शामिल भूटान में ‘अन्तर्राष्ट्रीय साहित्य गौरव सम्मान’ से सम्मानित हुये डॉ. राम कृष्ण लाल ‘जगमग’ छात्रवृत्ति परीक्षा में छात्र-छात्राओं ने मारी बाजी Lucknow: राहुल गांधी ने रायबरेली से किया नामांकन, विराधी कस रहे तंज Agra: स्वामी प्रसाद मौर्य पर अखिल भारत हिंदू महासभा के कार्यकर्ता ने फेंका जूता GUJRAT - Bharuch: अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल की भावुक अपील, ‘‘तानाशाही से देश को बचा लो’’ UTTARANCHAL - Udhamsingh Nagar: पूर्व विधायक कैलाश गहतोड़ी का कैंसर की बीमारी के चलते निधन