• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक शादी समारोह में पुहंचे राहुल गांधी, सादगी देख दंग रह गये लोग

Posted on: Mon, 04, Mar 2024 11:29 PM (IST)
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान अचानक शादी समारोह में पुहंचे राहुल गांधी, सादगी देख दंग रह गये लोग

नेशनल डेस्कः मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का सोमवार को तीसरा दिन था। इस दौरान राहुल गांधी बिना बुलाये एक शादी समारोह में पहुंच गये और सभी को चौंका दिया। राहुल गांधी ग्वालियर पहुंचे और ग्वालियर से शिवपुरी होते हुए राजगढ़ जिले में पहुंचे। यहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जोरदार स्वागत किया।

इस दौरान राहुल गांधी ने भी लोगों को संबोधित किया। राहुल गांधी राजगढ़ के भाटखेड़ी में किसान सभा के लिए जा रहे थे। ब्यावरा के पास वह पहुंचे थे। यहां पर ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान राहुल गांधी को ग्रामीणों ने बताया कि पास में ही शादी समारोह चल रहा है। राहुल गांधी अचानक विवाह स्थल पर पहुंच गए। जिस युवक की शादी हो रही थी उसका भी नाम राहुल था। राहुल गांधी को देखकर ग्रामीणों का खुशी का मानो ठिकाना ही नहीं रहा। राहुल गांधी ने सभी लोगों के साथ फोटो खिंचवाई। जब अचानक राहुल गांधी शादी समारोह में पहुंचे तो शादी समारोह में मौजूद सभी लोग देखते रह गए। खुद दूल्हे के परिवार को भी विश्वास नहीं हो रहा था कि राहुल गांधी से इस तरह मुलाकात हो जाएगी। राहुल गांधी ने दूल्हा दुल्हन दोनों को शुभकामनाएं दीं। शादी समारोह में मौजूद जन समुदाय ने तालियां बजाकर राहुल गांधी की सादगी की प्रशंसा की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी