• Subscribe Us

logo
25 मई 2024
25 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

शनिवार को 2.32 लाख नए कोरोना संक्रमित, 886 की मौत

Posted on: Sun, 30, Jan 2022 9:40 AM (IST)
शनिवार को 2.32 लाख नए कोरोना संक्रमित, 886 की मौत

नई दिल्लीः देश में शनिवार को 2.32 लाख नए कोरोना संक्रमित मिले। वहीं 886 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 3.51 लाख लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुए हैं। एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 18.77 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में करीब 4.10 करोड़ लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। आइये जानते हैं 5 सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के हाल।

केरल में शुक्रवार को 50,812 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 47,649 मरीज ठीक हुए हैं और 94 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 3,36,202 है। कर्नाटक में शनिवार को 33,337 नए मामले मिले हैं। जबकि 69,902 लोगों ने कोरोना को मात दी। इस दौरान 70 लोगों की मौत हुई। फिलहाल यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 2.52 लाख है। महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 27,971 नए मामले मिले। इस दौरान 61 लोगों की मौत हुई और 50,142 मरीज ठीक हुए। राज्य में अब कुल एक्टिव केस घटकर 2.44 लाख हो गए हैं। तमिलनाडु में शनिवार को 24,418 नए मामले सामने आए। 27,885 लोग ठीक हुए और 46 लोगों की मौत हो गई। यहां एक्टिव केस 2,08,350 हैं। गुजरात में शनिवार को 11,794 नए केस मिले। राज्य में 21,655 लोगों ने कोरोना को मात दी जबकि 33 लोगों की मौत इसकी वजह से हो गई। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 9,894 है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: लोकसभा चुनाव के 6 वें चरण में यूपी की 14 सीटों पर मतदान जारी Sant Kabir Nagar: संतकबीरनगर में वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला की मौत Lucknow: लखनऊ में रिटायर्ड आईएएस के पत्नी की हत्या