• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

समाजसेवी ने वस्त्र वितरित किया

Posted on: Mon, 10, May 2021 12:08 AM (IST)
समाजसेवी ने वस्त्र वितरित किया

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) लॉकडाउन के बीच वाईएसएस के प्रांतीय संचालक दुर्गेश प्रताप जायसवाल ने ईद के मौके पर सेमरियावां के गोहरपुरवा में महिलाओं को वस्त्र वितरण किया। दुर्गेश प्रताप जायसवाल के साथ मंडल कार्यकर्ता भी इस लॉकडाउन में जरूरतमंदों को सामग्री वितरित करते रहे। वस्त्र लेने महिलाओं की की भीड़ लग गई। कई बार शारीरिक दूरी के नियम भी इस वजह से टूटते दिखे।

हालांकि कार्यकर्ता लगातार लोगों को हिदायत देते रहे कि वे बराबर दूरी बनाकर रखें। समाजसेवी ने बताया कि लॉकडाउन में गरीबों का दर्द समझ कर सबके बीच जाकर वस्त्र वितरण किए। दुर्गेश प्रताप जायसवाल ने कहा कि मेरी और जिला पंचायत प्रत्याशी चन्दन जायसवाल जरूरतमंदों की मदद किया करते हैं। चंदन जायसवाल ने कहा चुनाव में एक की हार एक की जीत होती है। बिना भेद भाव किए मैं जनता के सुख दुख में हमेशा शामिल रहा हूं। आगे भी शामिल रहूंगा। इस मौके पर प्रांतीय संचालक दुर्गेश प्रताप जायसवाल वार्ड नंबर 9 जिला पंचायत प्रत्याशी चंदन जायसवाल, जय मंगल पाण्डेय, मनोज कनौजिया, गोलू यादव, प्रमोद पाण्डेय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार