• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गांवों में नियमित संवाद स्थापित करें कार्यकर्ताः स्वतंत्रदेव

Posted on: Sun, 10, Jan 2021 11:51 PM (IST)
गांवों में नियमित संवाद स्थापित करें कार्यकर्ताः स्वतंत्रदेव

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) पंचायत चुनाव की तैयारी व समीक्षा को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री व अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य, क्षेत्रीय महामंत्री व प्रभारी विजय प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से संवाद स्थापित किया। इस दौरान प्रत्येक चुनावी क्षेत्र के विषय में प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी हासिल की।

बैठक का आयोजन पंचायत भवन के सभागार में हुआ था। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओं का है। यहां चुनाव भी कार्यकर्ता ही लड़ेगे। जिला पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख कार्यकर्ता ही बनेंगे। कार्यकर्ता मतदाता सूची को ध्यान में रखकर गांवों में नियमित संवाद स्थापित करने का कार्य प्रारम्भ कर दें। बूथ अध्यक्ष, सेक्टर संयोजक चुनाव की तैयारी में जुट जाये। चुनाव में लगे पदाधिकारी संगठन के अन्य पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित करके तैयारियों को और गति प्रदान करें। उन्होने जिला पंचायतवार कार्यकर्ताओं से जानकारी हासिल की।

अवध क्षेत्र के प्रभारी अमरपाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं के कंधो पर पूरे चुनाव की जिम्मेदारी है। चुनाव में पूरी ताकत से प्रत्येक कार्यकर्ता को लगना होगा। महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, पंचायत चुनाव के संयोजक अवधेश पाण्डेय बादल व डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, सहसंयोजक अरविंद सिंह व राधेश्याम त्यागी, मण्डल अध्यक्ष व जिले के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम का शुभारम्भ पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों के समक्ष दीपप्रज्जवलन के द्वारा किया गया।

इसके उपरान्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। जिसमें चुनाव को लेकर जिम्मेदारियां सौपी गयी। बैठक में सांसद लल्लू सिंह, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायको में वेद प्रकाश गुप्ता, रामचन्दर यादव, इन्द्र प्रताप तिवारी खब्बू, गोरखनाथ बाबा, शोभा सिंह चैहान महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह मौजूद रहे। नये घाट पर स्वागत करने वालों में महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, सहकारी बैंक के सभापति धर्मेन्द्र प्रताप सिंह टिल्लू, गन्ना समिति के चेयरमैन दीपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार