• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भाजपा के हरीश द्विवेदी ने किया नामाकंन, लम्बा जुलूस निकालकर दिखाई ताकत

Posted on: Wed, 01, May 2024 7:20 PM (IST)
भाजपा के हरीश द्विवेदी ने किया नामाकंन, लम्बा जुलूस निकालकर दिखाई ताकत

बस्ती, 01 मई 2024। भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी ने बुधवार को अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, कैबिनेट मंत्री दयाशंकर सिंह की उपस्थिति में भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी का नामांकन कार्यक्रम संपन्न हुआ।

यहाँ लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में आगामी 25 मई को मतदान होना है। भाजपा प्रत्याशी सांसद हरीश द्विवेदी के नामांकन से पूर्व कप्तानगंज स्थित भाजपा के चुनाव कार्यालय प्रांगण में आयोजित जनसभा में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कुछ लोग जिहाद की बात कर रहे यह देश किसी फतवे और फरमान से नही बल्कि बाबा साहब के संविधान से चलता है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ सबका विकास से चलता है।

फतवे और जिहाद के दिन चले गए है। अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली पर लोधी, गौरी मुगलों का शासन नहीं भारत की चुनी हुई एक लोकतांत्रिक सरकार द्वारा शासन होता है। पिछले 10 वर्षों में 10 करोड़ जनता को गरीबी रेखा से बाहर निकाला, 10 करोड़ पक्के मकान बनवाये। 1 करोड़ बहाने लखपति दीदी बनी अब 3 करोड़ बहने और बनेंगी। तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था भारत बनेगा। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी सरकार के मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बस्ती में आयोजित नामांकन सभा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन के सभी दलों के लोग लगातार जनता के बीच में जा रहे है।

भाजपा प्रत्याशी हरीश द्विवेदी ने अपने संबोधन में कहा कि बस्ती की सम्मानित जनता इंडी गठबंधन और बसपा के प्रत्याशियों की करतूत से वाकिफ हैं। जनता ने इन लोगों का सूपड़ा साफ करने का मन बना लिया है। जिस प्रकार से जनता का स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त हो रहा है। उससे यह प्रतीत हो रहा है कि अब बस्ती को विकसित होने से कोई परिवारवादी ताकत नहीं रोक पाएगा। कार्यकर्ताओं और समर्थकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि यही जोश और उत्साह आगामी 25 मई तक बनाए रखने की आवश्यकता है। जिससे इस सीट पर पार्टी को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके। 

लोकसभा चुनाव प्रभारी सेतवान राय, लोकसभा संयोजक केडी चौधरी, जिला प्रभारी प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह, एमएलसी सुभाष यदुवंश, विधायक अजय सिंह, पूर्व विधायक दयाराम चौधरी, रवि सोनकर, विधायक भूपेश चौबे, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी विधायक खलीलाबाद अंकुर राज तिवारी तत्स जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने किया। पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ल, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सागर तिवारी, सुशील सिंह, यशकांत सिंह, पवन कसौधन, महेश शुक्ल, क्षेत्रीय मंत्री राजेश पाल, विनोद राजभर, प्रमोद पांडेय, अनूप खरे, सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारी, समर्थक, सहयोगी दलों के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायतों के चेयरमैन, जिला पंचायत सदस्य सहित अनेक जनप्रतिधि मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट