• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

नवरात्रि में खुले में मांस, मछली की बिक्री रोकने की मांग

Posted on: Mon, 08, Apr 2024 4:30 PM (IST)
नवरात्रि में खुले में मांस, मछली की बिक्री रोकने की मांग

बस्ती। सोमवार को विश्व हिन्दू महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह के नेतृत्व में महासंघ पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन उनके प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। मांग किया कि नव रात्रि और चैत्र राम नवमी को देखते हुये खुले आम बिकने वाले मांस मछली की बिक्री पर प्रतिबन्ध लगाया जाय। जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि नव रात्रि हिन्दुओं का पानव पर्व है और 9 दिनों तक देवी की कलश स्थापना के साथ पूजा की जाती है और मंदिरों पर भी विशेष अनुष्ठान किये जाते हैं। प्रायःदेखा गया है कि नव रात्रि में भी खुले आम मांस, मछली की बिक्री की जाती है इससे श्रद्धालुओं की आस्था को ठेस पहुंचती है। तत्काल प्रभाव से इस पर रोक लगवाया जाय। ज्ञापन सौंपने वालों में मुख्य रूप से कुलदीप मिश्रा, राजकुमार उर्फ मंटू चौधरी, बिपिन सिंह अनुज शुक्ला शुभम मिश्रा, शिवसेना जिला प्रमुख प्रमोद पाण्डेय, प्रदीप मौर्या शत्रुघ्न पाण्डेय, राकेश सिंह, जगत मोहन सिंह, बीकू, सतीश पाण्डेय, अमरजीत सिंह, बाबा जयप्रकाश दास के साथ ही विश्व हिन्दू महासंघ के अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार