• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बिना अनुमति बनवा दिया यातायात पुलिस के लिए केबिन, आरटीआई से हुआ खुलासा

Posted on: Sun, 10, Mar 2024 9:25 AM (IST)
बिना अनुमति बनवा दिया यातायात पुलिस के लिए केबिन, आरटीआई से हुआ खुलासा

बस्ती। जिले के प्रमुख चौराहों पर मोमेन्टम ने अपने प्रचार के उद्देश्य से यातायात पुलिस के लिए केबिन बनवाकर उस पर अपना बोर्ड लगा दिया है, आश्चर्य है कि इसके लिए जिला प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली गयी है। सामाजिक कार्यकर्ता एवं अधिवक्ता कृष्ण कुमार उपाध्याय ने पुलिस अधीक्षक से सूचना अधिकार अधिनियम के अर्न्तगत निर्धारित शुल्क का भुगतान करके इस सम्बन्ध में सूचना मांगी थी।

पुलिस अधीक्षक ने अपने पत्र के माध्यम से दी गयी सूचना में जानकारी दी है कि इस सम्बन्ध में प्रभारी यातायात से रिपोर्ट मांगी गयी, जिसमें यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया है कि मोमेन्टम ने अपने प्रचार प्रसार हेतु यातायात पुलिस के लिए बनवाई गयी केबिनों एवं उस पर लगाये गये प्रचार हेतु जनपदीय, प्रदेश मुख्यालय से कोई अनुमति नही ली है, और न ही कोई सरकारी धन व्यय किया गया है। उल्लेखनीय है कि नगर पालिका सीमा क्षेत्र में होर्डिंग्स, यूनिपोल या अन्य माध्यमों से प्रचार प्रसार से जुड़ी फर्मों को नगर पालिका परिषद् बस्ती में निर्धारित शुल्क जमा करने के उपरान्त स्थान का निर्धारण होता है, मोमेन्टम द्वारा बिना किसी अनुमति के शहर में यातायात पुलिस के लिए बनवाई गयी केबिनों के साथ ही उनपर किये जा रहे प्रचार पूरी तरह अवैध है। श्री उपाध्याय ने बताया कि इस मामले को प्रदेश मुख्यालय तक उठाया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म