• Subscribe Us

logo
01 मई 2024
01 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

गोण्डा में सोते समय प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

Posted on: Mon, 04, Mar 2024 10:37 AM (IST)
गोण्डा में सोते समय प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या

गोंडा, उ.प्र.। शादी समारोह में शामिल होने आए स्कूल के प्रिंसिपल की बरामदे में सोते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रिंसिपल अपने मामा के यहां शादी समारोह में शामिल होने आए थे। हत्यारों ने उनकी कनपटी पर सटाकर गोली मारी है। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ छपिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस पमामले की जांच में जुटी हुई है। घटना छपिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सिसहानी गांव की है। जहां बरामदे में सोते समय दिनेश यादव (30) निवासी फूलपुर की गोली मारकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। परिजनों ने आनन-फानन में दिनेश यादव को इलाज के लिए बस्ती के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। मृतक दिनेश यादव सीडी यादव इंटर कॉलेज के प्रबंधक आज्ञाराम यादव के यहां आयोजित वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे।

वह उनके रिश्ते में मामा लगते हैं। कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दिनेश यादव आज्ञाराम यादव के बरामदे में सोने के लिए गए थे। बताया जा रहा है कि देर रात दो युवकों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक दिनेश यादव सीडी यादव इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य के पद पर थे। जानकारी मिली है कि बीते 26 जनवरी को विद्यालय में प्रसाद वितरण के दौरान एक युवक से विवाद हुआ था। जहां युवक ने अवैध तमंचा निकाल लिया था, इसके बाद छपिया पुलिस ने आरोपी युवक को पकड़कर शांति भंग में चालान करते हुए विधिक कार्रवाई की थी। यह घटना की वजह हो सकती है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: रोटरी क्लब बस्ती ग्रेटर ने कान्हा गौशाला में सेवा कर दान किया सामग्री