• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं बीजेपी और आरएसएस के लोग

Posted on: Mon, 22, Jan 2024 10:09 AM (IST)
राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में अवरोध उत्पन्न कर रहे हैं बीजेपी और आरएसएस के लोग

नेशनल डेस्कः असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में तरह तरह के अवरोध उत्पन्न किये जा रहे हैं। भाजपा और आरएसएस के कार्यकर्ता अराजकता पर उतारू हैं। कांग्रेस पार्टी ने आरोप लगाया है कि ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान असम के उत्तर लखीमपुर शहर में कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया है। साथ ही उनके वाहनों में तोड़फोड़ की गई और बैनर फाड़ दिए गए।

घटना से संबंधित कुछ वीडियो जारी करते हुए यह दावा भी किया कि यह हमला भाजपा सरकार के सहयोग से किया गया तथा यह मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा और भाजपा की घबराहाट को दिखाता है। वहीं असम के पुलिस महानिदेशक ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि किसी भी वाहन को निशाना नहीं बनाया गया और यात्रा शांतिपूर्वक अरुणाचल प्रदेश में प्रवेश कर गई। जबकि वीडियो में हर कोई आसानी से अराजकता देख सकता है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि इस तरह के हमले से कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी डरने वाले नहीं हैं।

खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया कि ‘‘हम असम के लखीमपुर में भाजपा के गुंडों द्वारा भारत जोड़ो न्याय यात्रा के वाहनों पर हुए शर्मनाक हमले और कांग्रेस पार्टी के बैनर-पोस्टर फाड़े जाने की कड़ी निंदा करते हैं। पिछले 10 वर्षों में भाजपा ने भारत के लोगों को संविधान द्वारा दिए गए हर अधिकार और न्याय को कुचलने एवं ध्वस्त करने का प्रयास किया है। भाजपा लोकतंत्र का उल्लंघन कर कांग्रेस की आवाज दबाना चाहती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कांग्रेस पार्टी असम में भाजपा सरकार द्वारा अपनाई गई हमले और धमकी की इस रणनीति से डरने वाली नहीं है।

कांग्रेस पार्टी भाजपा के इन पिट्ठुओं के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी। हमारी लड़ाई और राहुल गांधी की न्याय के प्रति प्रतिबद्धता अटूट है।’’राहुल गांधी ने लगातार दूसरे दिन (असम के मुख्यमंत्री) हिमंत विश्व शर्मा की आलोचना की और उन्हें देश में ‘सबसे भ्रष्ट’ मुख्यमंत्री बताया। उन्होंने कहा, ‘‘असम के मुख्यमंत्री इतने भ्रष्ट हैं कि वह भाजपा शासित अन्य राज्यों के अपने समकक्षों को भ्रष्टाचार करना सिखा सकते हैं।’’ आपको बता दें राहुल के नेतृत्व में कांग्रेस की यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर से शुरू हुई थी और यह 20 या 21 मार्च को मुंबई में समाप्त होगी। पहली ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 2022-23 में कन्याकुमारी से कश्मीर तक आयोजित की गई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.