• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मुख्यमंत्री के अंकलेश्वर में आने से पहले यूथ कांग्रेस के नेता हुए गिरफ्तार

Posted on: Sat, 19, Aug 2023 9:10 PM (IST)
मुख्यमंत्री के अंकलेश्वर में आने से पहले यूथ कांग्रेस के नेता हुए गिरफ्तार

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। अंकलेश्वर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आये राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के आगमन से पहले अंकलेश्वर हांसोट विधानसभा युवा कांग्रेस के प्रमुख शरीफ कानूगा व अन्य नेताओं को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिस का सहारा लेकर लोकतंत्र में आवाज दबाने का काम कर रही है।

सीएम के आने से पहले एलसीबी व अंकलेश्वर ए डिवीजन पुलिस की टीम ने अंकलेश्वर हांसोट विस यूथ कांग्रेस के प्रमुख शरीफ कानूगा के साथ भरुच जिला युवक कांग्रेस के महामंत्री वसीम फडवाला, युवा उपप्रमुख स्पंदन पटेल के साथ प्रतीक कायस्थ को गिरफ्तार कर लिया। सभी नेताओं को गिरफ्तार कर अंकलेश्वर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन लाया गया। सीएम के जाने के बाद सभी लोगो को रिहा कर दिया गया। शरीफ कानूगा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने पर अंकलेश्वर की खस्ताहाल रोड व रास्ते की समस्या के बारे में वह लोग शिकायत करने के लिए जाने वाले थे मगर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को सुबह ही उनके घर में नजरकैद कर दिया व बाद में ए डिवीजन पुलिस में लाकर कैद कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील वेतन रोकने, उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन- Teachers submitted memorandum against salary stoppage and harassment सीबीएसई 10 वीं में अंजनी, स्तुति, सलोनी ने लहराया परचम-Anjani, Stuti, Saloni hoisted the flag in CBSE 10th जमीनी विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier. Lucknow: बाराबंकी के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी की मौत- Explosion in oxygen plant of Barabanki, one employee died