• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पति और दो सौतेलों बेटों का कत्ल करने आरोपी महिला गिरफ्तार

Posted on: Mon, 27, Feb 2023 9:39 AM (IST)
पति और दो सौतेलों बेटों का कत्ल करने आरोपी महिला गिरफ्तार

गोरखपुरः जिले में एक महिला ने अपने पति और दो सौतेले मासूम बेटों की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वारदात के बाद वह भागी भी नहीं, बल्कि घर में ही बैठी रही। उसने पुलिस को फोन कर बताया कि दो चेहरा बांधे बदमाश मेरे पति और बेटों को मार रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। देखा तो कि कमरे में महिला का पति और उसके बेटे खून से लथपथ तड़प रहे थे। पुलिस तीनों को अस्पताल ले गई।

लेकिन तब तक तीनों ने दम तोड़ दिया। सहजनवा इलाके सहबाजगंज में रात 1.30 बजे की है। मर्डर के बाद गांव के लोग इकट्‌ठा हुए, पुलिस ने पीला फीता लगाकर एरिया को सुरक्षित किया। सुबह डॉग स्क्वायड और फिंगर एक्सपर्ट की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने महिला को अरेस्ट करते हुए उस चाकू को भी बरामद कर लिया है, जिससे महिला ने पति और दो बेटों की हत्या की है। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि शनिवार शाम को नीलम ने खुद पति को शराब लाने के लिए पैसे दिए थे।

घर में खाना बनाया और खुद जमकर शराब पिलाई, जब पति शराब के नशे में चूर होकर सो गया तो पहले उसके सिर पर डंडे से वार किया और फिर चाकू से उसका गला रेत दिया। इसके बाद एक-एक करके अपने दोनों सौतेले बेटों को मार दिया। नीलम का कहना है कि वो अपने पति को नहीं मारती। मगर उसने झगड़े के दौरान कहा कि सौतेली बेटी को रखैल बनाउंगा, मेरे मरने के बाद मेरे बेटे इसे अपनी रखैल बनाएंगे।

इसके बाद उसने मर्डर की प्लानिंग कर ली। क्योंकि उसको लगने लगा था कि उसकी बेटी की जिंदगी दांव पर लगी है। अब पुलिस ने बेटी को नानी के घर भेज दिया। सहजनवां नगर पंचायत के वार्ड नंबर-5 सहबाजगंज में रहने वाले अवधेश गुप्ता (40) की पहली पत्नी की मौत हो गई। जबकि उनके दो बेटे 5 साल का आर्यन और 3 साल का आरव हैं। 8 म​हीने पहले अवधेश ने संतकबीर नगर के धनघटा मझगांवा की रहने वाली नीलम गुप्ता से दूसरी शादी की। नीलम की भी यह दूसरी शादी थी। उसकी भी पहले पति से एक बेटी पीहू है। जिसे शादी के बाद वे अपने साथ लाई थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट