• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भरुच की माँडल हिमानी झांबरे को मिला बेस्ट फिमेल पर्सनालिटी आंँफ भरुच का पुरस्कार

Posted on: Mon, 16, Jan 2023 11:43 AM (IST)
भरुच की माँडल हिमानी झांबरे को मिला बेस्ट फिमेल पर्सनालिटी आंँफ भरुच का पुरस्कार

भरुच गुजरात(बीके पाण्डेय)। माँडल हिमानी झांबरे को बेस्ट फिमेल पर्सनालिटी आँफ भरुच 2023 का पुरस्कार हासिल हुआ। भरुच शहर की प्रख्यात माँडल हिमानी झांबरे को पूना में आयोजित एक समारोह में पुरस्कार प्रदान किया गया। ब्यूटी क्लब एसोसिएशन द्रारा ग्लेमरर्स ब्यूटी अवार्ड 2023 का आयोजन किया गया था जिसमें मराठी फिल्म इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी के हाथों हिमानी को बेस्ट फिमेल पर्सनालिटी २०२३ का पुरस्कार दिया गया।

गुजरात सरकार के लिए योग कोच के रुप में सेवा दे रही हिमानी इंटीरियर डिजाईनिंग के अलावा मेकअप आर्टिस्ट के व्यवसाय के साथ जुड़ी हैं। पुरस्कार पाने के बाद उन्होने कहा कि जितने लोगो ने उनका सपोर्ट किया है उन सबका वे आभार व्यक्त करती है। उन्होने कहा कि सफलता का कोई शार्ट कट नही होता है। सफल होना हो तो लगातार मेहनत करनी होगी। सफलता एक दो साल में नही मिल जाती उसके लिए लंबे समय तक परिश्रम करना होता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।