• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बंधे के निर्माण के लिए आप छेड़ेगी आंदोलनः इंजीनियर इमरान लतीफ़

Posted on: Tue, 24, Aug 2021 3:02 PM (IST)
बंधे के निर्माण के लिए आप छेड़ेगी आंदोलनः इंजीनियर इमरान लतीफ़

डुमरियागंज, सिद्धार्थ नगरः आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर इमरान लतीफ ने डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उन्होने मौजूदा हालात के लिये पूर्व जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदार ठहराया। कहा प्रतिवर्ष बाढ़ ग्रस्त इलाकों में बचाव कार्य के नाम पर लाखों करोड़ों रूपया बरबाद हो रहा है। लेकिन तस्वीर नही बदल रही है।

जिस तरह से पैसों की बरबादी पूर्ववर्ती सरकारों में हुई है, और नतीजे सिफर हैं, कहा जा सकता है कि व्यापक जनहित को दरकिनार कर केवल सरकारी धन का बंदरबांट हुआ है। बाढ़ का स्थायी समाधान तलाशने के किसी भी दल के नेता तनिक भी गम्भीर नही रहे हैं। बाढ़ जहां ग्रामीणों के लिये विपत्ति है वहीं सरकार और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के लिये अवसर। आप इंजीनियर इमरान लतीफ़ डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ ग्रस्त इलाकों के दो दिवसीय दौरे पर थे।

इस दौरान उन्होंने भरवठिया मुस्ततहकम, पिकौरा, वीरपुर, कोल्हुआ, सेखुई, नेबुआ, बिजवार बढ़ई, पेरड़ियाजीत, फत्तेपुर, धनोहरी, तेतरी, खुर्पहवा, धनोहरा, रेडवरिया आदि गाँवों का दौरा कर बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। इमरान लतीफ़ ने कहा कि क्षेत्र की जनता बाढ़ की त्रसादि झेल रही है और क्षेत्रीय नेतागण दौरे के नाम पर राजनैतिक पिकनिक मनाने मे व्यस्त हैं। उन्होंने कहा कि बाढ़ग्रस्त गाँव के लोग दवाई, इलाज, राशन आदि के लिए परेशान हैं, फ़सल, जान ओ माल, पशुधन की भारी क्षति से तबाह हैं लेकिन शासन प्रशासन के ज़िम्मेदार फोटोबाज़ी- मिडियाबाज़ी मे मस्त हैं।

आप नेता इंजीनियर इंजीनियर इमरान लतीफ ने कहा के जब तक राप्ती नदी के तट पर वीरपुर कोल्हुआ से डुमरिया तक बंधे का निर्माण नहीं कर दिया जाता तब तक प्रतिवर्ष राप्ती के उफान की वजह से बाढ़ की पुनरावृत्ति होती रहेगी। इंजीनियर लतीफ ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते बंधे के निर्माण का काम शुरू नहीं किया गया तो आम आदमी पार्टी व्यापक स्तर पर आंदोलन छेड़ेगी। इस दौरान आप महिला प्रदेश उपाध्यक्ष इरम रिज़वी, विधानसभा अध्यक्ष सुभाष चन्द आर्या, पूजा गौतम, रामनाथ यादव, इरफान हाशमी, संतराम, दिनेश तिवारी, अमित निषाद, पीतांबर मौर्य, मिथुन राजभर, रामकेश अग्रहरि, प्रदीप श्रीवास्तव, गुलबदन सिंह आदि मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट