• Subscribe Us

logo
16 जून 2024
16 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

ऐतिहासिक दीप उत्सव, त्रेतायुग की याद आई

Posted on: Sun, 27, Oct 2019 10:54 AM (IST)
ऐतिहासिक दीप उत्सव, त्रेतायुग की याद आई

अयोध्याः (प्रभाकर चौरसिया) ऐतिहासिक उत्सव और सुप्रीम कोर्ट के संभावित फैसले को लेकर दुनिया की नजर अयोध्या पी है। भगवान राम की नगरी अयोध्या में सरयू के किनारे राम की पैड़ी पर शनिवार को 4 लाख 10 हजार दिये जलाकर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया गया। हालांकि, लक्ष्य 5.51 लाख दीप प्रज्ज्वलति करने का रखा गया था। दियों की रोशनी में भगवान राम के दर्शन कराए गए। इससे पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या पहुंचकर राम-सीता की आरती उतारी। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जाति-धर्म न देखकर सभी को बराबर हक दिया और रामराज्य स्थापित किया। उन्होने सभी को दिवाली की शुभकामनायें दी। कहा राम की परंपरा पर हमें गौरव की अनुभूति होती है। अयोध्या की जब भी बात होती है, तो रामराज्य पहले हमारे दिमाग में आता है। जहां दुख के लिए कोई जगह न हो। ऐसा राज्य ही रामराज्य कहलाता है। मोदीजी ने ऐसा ही रामराज्य स्थापित किया है। योगी ने कहा पहले की सरकारें अयोध्या नाम से डरती थीं, आना भी नहीं चाहती थीं, लेकिन मैं अब तक डेढ़ दर्जन बार अयोध्या आ चुका हूं।

मैं हर बार अयोध्या के लिए सैकड़ों करोड़ की योजनाएं लेकर आता हूं। आज भी हम 226 करोड़ की योजनाएं अयोध्या के लिए लाए हैं। अयोध्या को उसकी पहचान दिलानी है। दीपोत्सव में अयोध्या में राम के जीवन वृत्त को दर्शाती 11 झाकियों की शोभायात्रा निकाली गईं। इसमें लंका विजय कर लौटे श्रीराम की वापसी का दृश्य दिखाया गया। शोभायात्रा को फिजी की डिप्टी स्पीकर वीना कुमार भटनागर ने हरी झंडी दिखाई। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि वीणा भटनागर ने मुख्य अतिथि के रूप में दीपोत्सव की छटा को बढ़ाया है। लाखों दीपों से सजी अयोध्या का नजारा देखने लायक था।

अयोध्या में शनिवार को प्रभु श्रीराम व माता सीता का पुष्पक विमान के प्रतीक हेलीकाप्टर से रामकथा पार्क में आगमन हुआ। इससे लोगों को त्रेतायुग का अहसास हुआ। पुष्पक के सरयू तट पर उतरते ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम, सीता एवं लक्ष्मण के स्वरूप की अगवानी की। रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान राम के स्वरूप का तिलक कर युगों पूर्व राम राज्याभिषेक की स्मृति को जीवंत किया। इस अवसर पर रामकथा पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र में मोदी सरकार के आने के बाद भारत के सांस्कृतिक सम्मान को विश्व में पुनः स्थापित किया गया है। अयोध्या में ऐसी दिवाली मनाने में 70 साल लग गए।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।