• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम योगी

Posted on: Fri, 20, Sep 2019 9:17 PM (IST)
बाढ़ पीड़ितों का दर्द बांटने पहुंचे सीएम योगी

वाराणसीः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वे कर बाढ़ राहत कार्यों का जायजा लिया। बाढ़ पीड़ितों के प्रति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं स्वयं अपनी ओर से मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई। मुख्यमंत्री ने बाढ़ से पीड़ित परिवारों को 12 घंटे के राहत सामग्री व जनहानि तथा पशु हानि होने पर 24 घंटे के अंदर मुआवजा राशि वितरण किए जाने का निर्देश दिया।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में आये बाढ़ से पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में शासन एवं प्रशासन बाढ़ पीड़ितों के साथ हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशील हैं। बाढ़ पीड़ितों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए जिलों को पर्याप्त धनराशि की उपलब्धता सुनिश्चित करा दी गई है। राहत शिविरों में रहने वाले लोगों को समयानुसार शुद्ध खाना की व्यवस्था के साथ-साथ पेयजल एवं उनके चिकित्सा सुविधा की भी व्यवस्था सुनिश्चित कराया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ का निरीक्षण करने के पश्चात अस्सी स्थित गोयंका संस्कृत महाविद्यालय में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए राहत शिविर का निरीक्षण किया।

33 बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री उपलब्ध कराई। बताया कि बेतवा एवं चंबल नदी से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा, यमुना एवं गोमती में पानी का जलस्तर बेतहाशा बढ़ने के कारण बाढ़ की स्थिति पैदा हुई है। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आपदा की इस घड़ी में सांत्वना देते हुए कहा कि शासन एवं प्रशासन उनके साथ खड़ा है। जिला प्रशासन के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि बराबर बाढ़ पीड़ितों का हाल-चाल जानने के साथ-साथ आवश्यक राहत सामग्री उन्हें उपलब्ध करा रहे। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन को यह निर्देश दिया गया है कि बाढ़ से पीड़ित परिवारों को प्रत्येक दशा में 12 घंटे के अंदर राहत सामग्री तथा जन हानि एवं पशु हानि होने की स्थिति में दिए जाने मुवायजा धनराशि प्रत्येक दशा में 24 घंटे के अंदर पीड़ित जनों को उपलब्ध करा दिया जाए।

इसमें किसी भी स्तर पर कतई लापरवाही एवं विलंब नहीं होनी चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने मदन मिश्रा, मीरा देवी, मिट्ठू, सुनीता कश्यप, मंजू, बीरबल पाण्डेय, विदों देवी, पार्वती, निर्मला, रमाशंकर, कीर्ति पटेल, मनोकामना देवी, काजल साहनी, अमित कुमार, इंद्रावती, प्रमोद कुमार सिंह, ध्रूव पाण्डेय, संतोष राजभर, राजेन्द्र खरवार, सिंबू देवी, शनी खरवार, रीता देवी, राजेश वर्मा, बिंदु देवी, विकास कुमार, पुरूषोत्तम पाठक, अन्नपूर्णा, कान्ति देवी, रामसुधार, मोनिका वर्मा को राहत सामग्री उपलब्ध कराया। इस राहत शिविर में 51 बाढ़ पीड़ित परिवार के 217 लोग रह रहे है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस अवसर पर गत 17 सिंतबर को आकाशीय बिजली गिरने के कारण जंसा के सत्तनपुर की मृत सुनीता देवी, संजू गुप्ता व सीमा देवी के पति क्रमशः हरगेन पटेल, बबलू व रामदास पाल को चार-चार लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि उपलब्ध कराया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier.