• Subscribe Us

logo
23 मई 2024
23 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

दबंग विधायक के घर में मिला एके 47

Posted on: Fri, 16, Aug 2019 7:46 PM (IST)
दबंग विधायक के घर में मिला एके 47

पटनाः (आरके साहू) बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर से एके 47 मिलने की खबर है। पटना के एसपी ग्रामीण ने इसकी पुष्टि की है। इसके साथ ही बम मिलने की भी चर्चा है। इसके बाद पटना पुलिस ने बम स्‍क्‍वॉड को भी बुला लिया है। बताया गया कि शुक्रवार की सुबह से ही मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह के लदमा गांव स्थित उनके आवास पर लगातार छोपमारी कर रही है। उनकी पत्नी नीलम देवी मुंगेर से लोकसभा का चुनाव लड़ी थीं।

इधर, मोकामा के निर्दलीय विधायक अनंत सिंह ने जदयू सांसद ललन सिंह पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि यह सब जदयू सांसद ललन सिंह के इशारे पर हो रहा है। वे नहीं चाहते हैं कि मैं 2020 में विधानसभा का चुनाव लड़ूं। उन्‍होंने यह भी कहा कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार से इंसाफ की उम्‍मीद है। वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार, सूचना मिली थी कि अनंत सिंह के घर पर कई आपत्तिजनक सामान रखे हुए थे। इसे लेकर शुक्रवार को सुबह से ही छापेमारी की जा रही थी। ग्रामीण एसपी के नेतृत्‍व में छापेमारी की जा रही थी।

इसी छापेमारी में पुलिस को यह बड़ी सफलता हाथ लगी है। बताया जाता है कि अनंत सिंह के घर से दो बम भी मिले हैं। इसके बाद पटना से बम स्‍क्‍वॉड की टीम भी बुलाई गई है। बाढ़ की एसडीपीओ लिपि सिंह ने एके 47 तथा दो बम मिलने की पुष्टि की है। पुलिस सुबह तीन बजे से छापेमारी चल रही है। सूत्रों की मानें तो अलसुबह भारी तादाद में पुलिसकर्मी अनंत सिंह के पैतृक गांव लदवां पहुंचे।उनके घर को पुलिसकर्मियों ने चारो ओर से घेर लिया। हालांकि उस समय अनंत सिंह घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस ने घर में मौजूद लोगों को अपने कब्जे में ले लिया। पूरे इलाके के घेराबंदी कर दी गयी। किसी को भी उस ओर जाने नहीं दिया गया। गांव के लोगों ने बताया कि अनंत सिंह के घऱ की दीवारों को तोड़ा गया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: डायट में मतदाता जागरूकता का आयोजन, हुआ दिखावटी मतदान समर्पित और देशभक्त युवा पीढ़ी का निर्माण करता है आर्य वीर दल- ओम प्रकाश आर्य’ Gorakpur: जनवरी से मार्च तक उदासीन परिवारों के 446 बच्चों का हुआ टीकाकरण