• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

टिन शेड गिरा, दर्जनों जख्मी, बंद का ऐलान

Posted on: Sun, 29, Jul 2018 10:01 PM (IST)
टिन शेड गिरा, दर्जनों जख्मी, बंद का ऐलान

पदमपुरः (बलविन्द्र खरोलिया, विनोद सोखल) धानमंडी में चल रहे ट्रैक्टा प्रतियोगिता के दौरान शैड के गिरने से पंचास से अधिक लोग जख्मी हो गये। घटनास्थल पर अफरा तफरी मच गई और घायलों को तुरंत राजकीय चिकित्सालय के इलावा विभिन्न निजी हॉस्पिटलों में ले जाया गया। जो गंभीर रुप से जख्मी हुए थे उन्हें निजी व आपात सेवा 108 के द्रारा प्राथमिक उपचार के बाद गंगानगर ले जाया गया। रविवार को बडा हादसा उस समय हुआ 302 रंधावा ट्रैक्टर स्टंट क्लब द्रारा ट्रेक्टर टोचन मुकाबला चल रहा था कि सांय पांच बजे के करीब शैड न० 17 के ऊपर पांच से सात सौ के करीब बैठे दर्शको के वजन को शैड झेल नही पाया और उसका एक हिस्सा नीचे गिर गया।

घटना से चारो और अफरा तफरी मच गई। चीखे पुकारे सुनाई देने से भगदड़ मच गई ।राष्ट्रीय व राज्य न्यूज चेनलो पर काफी लोगो के मरने के समाचार आने से जिला प्रशासन व राज्य सरकार हिल गई और स्थिति साफ होने के बाद प्रशासन ने अफवाहो पर विराम लगाते हुए बताया कि उक्त हादसे में किसी के हताहत होने का समाचार नही है। जो जख्मी हुए है उनका ईलाज कराया जा रहा है। उधर उक्त हादसे पर सवाल उठने लगे है कि प्रतियोगिता की पुलिस प्रशासन से स्वीकृति नही ली गई। जबकि खेल मेले के लिए स्थान का सही चयन आयोजक कमेटी द्रारा नही करने से घटना बड़ी हो सकती थी क्योकि सात से आठ हजार दर्शक शौडो के अलावा गोदामों की छतो पर बैठे हुए थे।

सुरक्षा का कोई कड़ा प्रबन्ध प्रशासन एवं आयोजको की तरफ से नही करने से ये बड़ा हादसा हुआ। देर सांय तक खनन मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी, जिला कलक्टर ज्ञानाराम, पुलिस अधिक्षक योगेन्द्र यादव, एसडीएम के अलावा भाजपा नेता बहादर चंद नारंग, राजन तनेजा, सुनील हान्डा, महेन्द्र रस्सेवट एव कांग्रेस नेता डा० सिकन्दर कंग, व्यापार मंडल अध्यक्ष इकबाल सिंह भंडाल, पुरूषोंतम जिन्दल सहित काफी लोगो का हजूम सरकारी व निजी अस्पातलो में घायलो की जानकारी लेने के लिए उमड़ा। उक्त घटना के विरोध में 30 जुलाई को बन्द का ऐलान विभित्र संगठनो द्रारा किया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़