• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अबकी बार हिन्दुओं की सरकार बनेगी-प्रवीण तोगड़िया

Posted on: Wed, 27, Jun 2018 8:45 AM (IST)
अबकी बार हिन्दुओं की सरकार बनेगी-प्रवीण तोगड़िया

फैजाबाद ब्यूरोः (विनोद तिवारी) भाजपा की दम्भी हिन्दुत्ववादी सरकार को हटाकर अबकी बार हिन्दुओं की सरकार बनायी जाएगी। जमुलेबाज भाजपा नेता जो राम के नहीं हुए वह किसी और के कैसे होगें। करोडों हिन्दुओं के आराध्य श्रीराम पर जो जुमलेबाजी करेगा उसकी 71 पीढ़िया नरकगामी होगीं।

यह विचार शाने अवध सभागार में फायरब्रांड हिन्दु नेता व अंतराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. प्रवीण भाई तोगड़िया ने पत्रकार वार्ता में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि एएचपी व आनुसगिंक संगठनों की घोषणा करने के बाद अयोध्या रामलला का दर्शन व संतो का आर्शीवाद लेने आये हैं। एएचपी ने श्रीराम जन्मस्थान मंदिर विधेयक 2018 का मसौदा जारी कर दिया है और केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार को चेतावानी दिया है कि संसद में विधेयक पारित कर अयोध्या में राम मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान और काशी में विश्वनाथ मंदिर का निर्माण शुरू कराये अन्यथा एएचपी हिन्दुओं को संगठित कर भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकेगी। पूरे देश में हस्ताक्षर अभियान चला जनमत एकत्र किया जाएगा और अक्टूबर नबम्बर में नयी हिन्दूवादी पार्टी की घोषणा कर दी जाएगी।

उन्होनें कहा संसद में कानून न बनाने वाली सरकार हटेगी। प्रधानमंत्री मोदी दुनिया का भ्रमण कर रहे है और जिस देश में जाते है वहां मस्जिद दर्शन अवश्य करते है। प्रधानमंत्री बने चार साल हो गया परन्तु मोदी रामलला का दर्शन करने के लिए अयोध्या एक बार भी नहीं आयें। उन्होंने कहा कि हिन्दू समाज के बल पर ही भाजपा व कांग्रेस की सरकारें ए और बी के रूप में सरकारें बनती रही है। यदि भाजपा सरकार विश्वास घात करेगी तो हिन्दू विकल्प खड़ा करेगा। पत्रकार वार्ता में परिषद के वरिष्ठ नेता देवेश उपाध्याय, आशीष अवस्थी, मनोज सिंह , जितेन्द्र आचार्य व संयोजक मण्डल के सदस्य अरविन्द कुमार मिश्र भी मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।