• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भांजा ही निकला मामा का कातिल

Posted on: Mon, 12, Mar 2018 8:32 AM (IST)
भांजा ही निकला मामा का कातिल

मऊः (सईदुज़्जफर) पान विक्रेता हत्याकाण्ड का खुलासा करते हुये पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 5 मार्च की रात में पकड़ी खुर्द गांव में पान विक्रेता जियालाल चौरसिया की हत्या की गई थी। घोसी पुलिस व स्वाट टीम के संयुक्त अभियान से सफलता मिली।

गिरफ्तार अभियुक्तों में विष्णु चौरसिया पुत्र ओमप्रकाश चौरसिया निवासी सलेमपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ, रोहित सिंह पुत्र विनोद सिंह निवीसी रामपुर थाना मुहम्मदाबाद मऊ हैं। उनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल दाँव (चाकू), मोटर साइकिल व घटना के समय पहने हुए खून लगे कपड़ों को बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि मृतक जियालाल चौरसिया अभियुक्त विष्णु चौरसिया का चचेरा मामा है।

विष्णु को नौकरी दिलाने के नाम पर 09 लाख रूपये लेकर किसी को दिलाया था। साथ ही विष्णु को जानने वाले दो लड़को से भी नौकरी दिलाने के बहाने दलाली किया था जिसके लिये अभियुक्त पैसा वापसी के लिये काफी परेशान था। इसके लिये वह अपने मामा को दोषी मानता था। इसलिये अभियुक्तो द्वारा प्लानिंग कर उनकी हत्या कर दी। गिरफ्तार होने के बाद अभियुक्तों ने पुलिस के सामने अपना जुर्म कबूल किया। अभियुक्तों के पास से 1. एक मोटर साइकिल (यू0पी0 54 एस 8322), 2. आला कत्ल दाँव (चाकू), 3. घटना में प्रयुक्त खून लगे कपड़े बरामद किये गये हैं। पुलिस अधीक्षक ने खुलासा करने वाली टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।