• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राज्यमंत्री ने बांटी 1200 साइकिलें

Posted on: Sun, 20, Nov 2016 11:31 PM (IST)
राज्यमंत्री ने बांटी 1200 साइकिलें

हरदोई: (प्रदीप सोनी) बिलग्राम कस्बे में पंजीकृत श्रमिको को 1200 सौ साइकिलें वितरित की गई। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री जगदेव सिंह यादव ने साइकिल बाटी और कहा अबकी बार साइकिल को ही वोट देना और अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाना। जिलाध्यक्ष शराफत अली, प्रदेश सचिव राजेश यादव, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड कौशलेंद्र सिंह गुड्डा, अफसर अली, राम ज्ञान मौजूद रहे। जगदेव सिंह यादव ने बसपा और भाजपा पर निशाना साधा, कहा कि बसपा सरकार ने हर प्रत्याशी से जो भी पैसा ले रखा था उसका पैसा वापस कर रहीं है। कहा बसपा में तो पैसा देकर टिकट मिलता है। बसपा सरकार अब फिर नहीं आएगी। भाजपा सरकार ने अपने लोगों का काला पैसा पहले ही सफ़ेद कर लिया वहीं गरीब लोग जो रोज कमाने खाने वाले है उनको बैंक के बाहर खड़ा कर के उनकी रोटी छीन ली। बहुत से लोगो को अपनी जान भी गवानी पड़ी। दावे के साथ कहा कि सपा सरकार अबकी बार 300 सीटों से ज्यादा लेकर आएगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।