• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा के जिज्ञासा पैलेस में आग, लाखों का नुकसान

Posted on: Wed, 10, Aug 2016 6:33 PM (IST)
आगरा के जिज्ञासा पैलेस में आग, लाखों का नुकसान

आगरा: (विष्णु गुप्ता) थाना मंटोला के सदर भट्टी स्थित जिज्ञासा पैलेस में अलख सुबह आग लग गयी। घटना से आसपास अफरातफरी का माहौल था। आग की विकरालता को देखते हुये सूचना पाकर दमकल के साथ गडि़या मौके पर पहुंची।

पर आग पर काबू करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी और लगभग तीन घण्टे लग गये। इससे लाखो रूपये का नुकसान हो गया। होटल के आस पास की कई दुकान भी चपेट में आ गयी। जिनके नुकसान का आकलन लगाया जा रहा है।

वहाँ पहुचे एसपी सिटी सुशील कुमार धुले ने कहा कि अभी आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। उसके बाद ही कुछ साफ हो पायेगा। कितना आर्थिक नुकसान हुआ है इसका भी पता लगाया जा रहा है।

आग की भीषणता को देखते ही आस पास की मार्केट को खाली कराया गया ताकि और किसी अनहोनी से बचा जा सके।

आग लगने से किसी के झुलसने की कोई पुष्टि नही हुई है। लेकिन लाखो रुपये का नुकसान हुआ हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि आग की भयावहता देख किसी का साहस नही हो रहा था कि लोग बुझाने उसके करीब जायें।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।