• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

पुलिस के हत्थे चढ़े अपहरणकर्ता

Posted on: Tue, 07, Jun 2016 5:36 PM (IST)
पुलिस के हत्थे चढ़े अपहरणकर्ता

आगरा: (विष्णु चंद गुप्ता) थाना फतेहाबाद के विजोलपुरा से हुए मासूम के अपहरण का आगरा क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया। अपहरणकर्ताओं का फिरौती के लिये परिजनों को फोन करना उनके लिये महंगा साबित हुआ। मामले में दो अभियुक्तों जीतू पुत्र नवल सिंह निवासी केहड़ी तसोड जनपद आगरा, गिरार्ज पुत्र विसम्भर निवासी अमर उजाला प्रेस के पीछे नई आबादी थाना सिकन्दरा जनपद आगरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मासूम बच्चे का चार जून को अपहरण हुआ था। अपहरणकर्ताओ ने परिजनों से 20 लाख रूपये की फिरोती मांगी थी।

अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार कर मासूम बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौप दिया गया। लोग पुलिस की तारीफ कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार बच्चे को उसके घर के पास से किसी परिचित की मुखबरी पर अपहरण किया गया था। फिरोती की रकम मागने के लिए फोन करने पर पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के फोंन को ट्रेस करके उनकी लोकेशन का पता लगा कर गिरफ्तारी की।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार